DC vs RR Dream Team: बतौर कप्तान रातोंरात आपकी किस्मत पलटेगा ये खिलाड़ी! ड्रीम टीम में इन 11 प्लेयर्स पर खेलिए दांव

DC vs RR Dream Team: आरसीबी के खिलाफ मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली के दबंगों के साथ होगा।

DC vs RR

DC vs RR

DC vs RR Dream Team: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 की पहली हार को भुलाकर दिल्ली कैपिटल्स अगले मुकाबले में राजस्थान के रजवाड़ों से भिड़ेगी। मुंबई के खिलाफ अंतिम ओवरों में दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई थी। बल्लेबाजी में अभिषेक पोरेल ने टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन किया है। लंबे समय बाद इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर उतरे करुण नायर ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था और 40 गेंदों में 89 रन ठोक डाले थे। गेंदबाजी में कुलदीप यादव की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोला है। दूसरी ओर, राजस्थान को आरसीबी के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में आपकी किस्मत का रातोंरात पलट सकते हैं।

विज्ञापन

एक विकेटकीपर होगा काफी

विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। अरुण जेटली का मैदान छोटा है और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। ऐसे में सैमसन बतौर ओपनर जमकर तबाही मचा सकते हैं। ग्रैंड लीग में आप संजू को कप्तान के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

चार बल्लेबाज होंगे असरदार

केएल राहुल, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और करुण नायर हर हाल में आपकी ड्रीम टीम में होने चाहिए। भले ही राजस्थान को आखिरी मैच में हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन यशस्वी का बल्ला खूब गरजा था और उन्होंने 75 रन की अहम पारी खेली थी। राहुल के लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन बल्ले से कमाल का गुजर रहा है। करुण ने आखिरी मैच में 40 गेंदों में 89 रनों की धांसू पारी खेली थी।

ये दो ऑलराउंडर करा सकते हैं बल्ले-बल्ले

ऑलराउंडर के तौर पर वानिंदु हसरंगा और अक्षर पटेल सबसे अच्छी चॉइस होंगे। अक्षर चार ओवर का स्पेल डालने के साथ-साथ बैटिंग में भी धमाकेदार प्रदर्शन करने का दमखम रखते हैं। वहीं, हसरंगा की फिरकी का जादू अगर चला तो आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है। हसरंगा अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरने के लिए भी जाने जाते हैं।

विज्ञापन

इन 4 गेंदबाजों पर खेलिए दांव

महेश तीक्षणा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क। दिल्ली बनाम राजस्थान मैच में यह चारों गेंदबाज आपकी टीम में होने चाहिए। आर्चर नई गेंद से अपनी लय प्राप्त कर चुके हैं। कुलदीप के लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन बेहतरीन जा रहा है। 5 मैचों में कुलदीप 10 विकेट निकाल चुके हैं। मिचेल स्टार्क जरूर लास्ट दो मैचों में महंगे साबित हुए हैं, लेकिन अपना दिन होने पर वह किसी भी बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का दमखम रखते हैं।

DC vs RR Dream Team

विकेटकीपर – संजू सैमसन(उपकप्तान)
बल्लेबाज -केएल राहुल(कप्तान), रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर
ऑलराउंडर – वानिंदु हसरंगा, अक्षर पटेल
गेंदबाज -महेश तीक्षणा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ