MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को करारी मात दी है। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 10 रनों से मात दे दी है। दिल्ली ने मुंबई के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई हासिल नहीं कर सकी है। दिल्ली ने इस जीत से ना सिर्फ मुंबई इंडियंस को बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स को भी करारा झटका दिया है। दिल्ली ने अंकतालिका में जबरदस्त छलांग लगाई है। एक समय अंकतालिका में टॉप पर विराजमान रही सीएसकी की टीम अब दिल्ली से भी नीचे हो गई है।
ये भी पढ़ें:- जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते…फैन ने खाई अजीबो-गरीब ‘कसम’
अब कैसी है दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति
इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स 9 मैचों में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे स्थान पर थी। लेकिन अब दिल्ली ने सीएसके को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली अब 10 में से 5 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर आ चुकी है। ऐसे में दिल्ली ने एक जीत से 2 शिकार किए हैं। दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को तो झटका दिया ही है, इसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स को भी अंकतालिका में पीछे छोड़ दिया है। चेन्नई की टीम अभी तक 8 मैच खेली है, जिनमें से 4 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर विराजमान है। दूसरी ओर मुंबई की टीम इस मैच से पहले 8 मैचों में से 3 मैच अपने नाम कर 9वें स्थान पर थी, अब मुंबई 9 मैचों में से 3 जीत के साथ 9वें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें;- LSG vs RR: राजस्थान ने चुनी पहले गेंदबाजी, क्या विनिंग कॉम्बिनेशन में किया बदलाव, देखें प्लेइंग 11
क्या प्लेऑफ से बाहर हो गई मुंबई
बता दें कि मुंबई इंडियंस भले ही 9 मैचों में से 6 मुकाबले हार गई है, लेकिन अभी भी वह प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है। किसी भी टीम को प्लेऑफ खेलने के लिए 8 मैच जीतने की जरूरत होती है। वैसे अगर अंकतालिका में अधिक उथल-पुथल होती है, तो कोई टीम 7 मैच जीतकर भी क्वालीफाई कर लेती है। मुंबई को अभी भी 5 मुकाबले खेलने हैं, अगर मुंबई को सभी मैचों में जीत मिल गई, तो वह आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, अगर मुंबई एक और मैच भी हार जाती है, तो भी प्लेऑफ से बाहर नहीं होगी।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: हार्दिक पांड्या ने मैच के बीच खोया आपा!, अपने ही खिलाड़ी पर झल्ला उठे कप्तान
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines