MI vs DC: हार्दिक पांड्या ने मैच के बीच खोया आपा!, अपने ही खिलाड़ी पर झल्ला उठे कप्तान

Hardik Pandya Against Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान आपा खो दिया है। इस मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक अपने ही खिलाड़ी पर झल्ला रहे हैं।

MI vs DC IPL 2024 Hardik Pandya Angry Viral Video vs Delhi Capitals

हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya Against Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक को यह फैसला भारी पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 257 रन टांग दिए हैं। मुंबई को जीत के लिए विशाल स्कोर मिला है। इस मैच के दौरान जब मुंबई के गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी, इस दौरान देखने को मिला कि हार्दिक पांड्या अपने ही गेंदबाज पर आग बबूला हो रहे हैं। हार्दिक पांड्या मैच के दौरान झल्ला रहे थे, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन 7वीं बार बना 250 प्लस स्कोर

मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यह वाकया तब देखने को मिला, जब हार्दिक पांड्या बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आतिशी पारी खेली। आज दिल्ली ने एक बार फिर 250 प्लस का स्कोर कर दिया है। यह इस सीजन का सातवां 250 प्लस का स्कोर है। फ्रेजर-मैकगर्क ने मुकाबले में सिर्फ 27 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली है। इस दौरान फ्रेजर के बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले थे। फ्रेजर के अलावा भी दिल्ली के अन्य बल्लेबाजों ने खूब साथ दिया, इस कारण से डीसी का स्कोर यहां तक पहुंच सका है।

विज्ञापन

ल्यूक वुड की जबरदस्त पिटाई

हार्दिक पांड्या की मैच के दौरान खूब पिटाई हुई है। हार्दिक ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी कराई, जिसमें उन्हें 41 रन जड़े हैं। आज एक बार फिर हार्दिक ने बुमराह से ओपनिंग बॉलिंग नहीं कराने की गलती की है। इस मुकाबले में मुंबई के एक तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया था। उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाड़ी ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन आज वुड की खूब पिटाई हुई है। दिल्ली के खिलाफ वुड को 4 ओवर में 68 रन लगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ