दलीप ट्रॉफी में 21 साल के बल्लेबाज ने काटा गदर, टेस्ट को वनडे बनाकर ठोक डाला शतक

Danish Malewar: 22 साल के दानिश मालेवर ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने सेंट्रल जोन की ओर से हिस्सा लेते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया।

cricket News (80)

Danish Malewar: दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 सितंबर से हो चुका है। सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मैच में सेंट्रल जोन की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। उनकी टीम की ओर से दानिश मालेवर शानदार शतकीय पारी बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। उन्होंने सेंट्रल जोन के लिए शानदार बल्लेबाजी कर नॉर्थ ईस्ट जोन के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए। दानिश के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने भी शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन

21 साल के बल्लेबाज ने बरपाया कहर

21 साल के दानिश मालेवर सेंट्रल जोन की ओर से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। टीम को शुरुआत खराब मिली थी। क्योंकि सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे 10 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने थे। इसके बाद मोर्चा दानिश ने संभाला। उन्होंने 139 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह खबर लिखे जाने तक बल्लेबाजी कर रहे हैं। दानिश 171 गेंदों में 132 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब तक वह 25 चौके अपने नाम कर चुके हैं। दानिश ने विरोधी टीम के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बवाल काटा है। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।

विज्ञापन

दानिश के अलावा कप्तान रजत पाटीदर ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए समां बांध दिया। पाटीदार ने केवल 80 गेंदों में शतक पूरा किया। वह खबर लिखे जाने तक 85 गेंदों में 20 चौके और 2 छक्के की मदद से 111 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

ऐसा है मैच का हाल

चाय ब्रेक तक सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दानिश मालेवर और रजत पाटीदार की शतकीय पारी के दम पर 1 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए हैं। नॉर्थ ईस्ट जोन की ओर से आकाश चौधरी को अब तक एक सफलता मिल पाई है। इसके अलावा सभी गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ