PM Modi Message for Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिया. चोट से वापस लौट रहे नीरज ने जैवलिन थ्रो फाइनल इवेंट में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. नीरज से फैंस को गोल्ड की उम्मीद थी. हालांकि, चोट से ठीक होकर आने के बाद मेडल जीतना अपने आप में बड़ी बात है. अब चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने चोपड़ा की जमकर तारीफ की और उन्हें फ्यूचर के लिए बड़ा मैसेज दिया.
पीएम मोदी का नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ा बयान
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में 85.83 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पक्का किया, वहीं श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुए. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट डालते हुए नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर खुशी जताई. उन्होंने लिखा, 'ग्लासगो में आयोजित मेंस जैवलिन इवेंट में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने एक बार फिर से निरंतरता, धैर्य और साहस दिखाया. उनकी सफलता हर भारतीय को गर्व महसूस कराती है. भविष्य के लिए उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं.'
---विज्ञापन---
नीचे पीएम मोदी की पोस्ट देखें:
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, पर मेडल जीतकर फिर रचा इतिहास, यशवीर सिंह का भी कमाल
---विज्ञापन---
पीएम मोदी ने यशवीर सिंह को भी भेजा मैसेज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 24 साल के यशवीर सिंह ने भी कमाल दिखाया. उन्होंने 85.41 मीटर का थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी प्रदर्शन के कारण जैवलिन इवेंट में भारत के दो खिलाड़ी पोडियम पर खड़े थे. पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा के अलावा यशवीर सिंह की भी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा, 'यशवीर सिंह को मेंस जैवलिन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई! उन्होंने शानदार तरीके से थ्रो किया और अपना समर्पण दिखाया. उनकी उपलब्धि कई युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी. उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.'
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- कौन हैं श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रुमेश पथिरागे? जिन्होंने नीरज चोपड़ा को हराकर CWG 2026 में जीता गोल्ड मेडल
---विज्ञापन---