CSK की हुई इस शर्मनाक लिस्ट में एंट्री, बनी ऐसा करने वाली आईपीएल इतिहास की 7वीं टीम

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह आईपीएल में रनों के अंतर से उनकी तीसरी सबसे बड़ी हार थी। इसके साथ ही सीएसके का नाम एक शर्मनाक लिस्ट में भी शामिल हो गया।

BeFunky-collage - 2025-03-29T180438.012

IPL 2025: आईपीएल 2024 के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दूसरे मैच में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला उनके होम ग्राउंड, एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां उन्हें 17 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली।

विज्ञापन

इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस हार के साथ सीएसके का नाम आईपीएल की एक शर्मनाक लिस्ट में भी जुड़ गया, जिसमें पहले सिर्फ 6 टीमें शामिल थीं।

विज्ञापन

सीएसके को आईपीएल में मिली 100वीं हार

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने अब तक 135 मैच गंवाए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स भी 100 मैच हारने वाली 7वीं टीम बन गई है। सीएसके ने अब तक आईपीएल में कुल 241 मैच खेले हैं, जिनमें से 139 में जीत हासिल की और 100 में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ मिली यह हार सीएसके की आईपीएल इतिहास में रनों के अंतर से तीसरी सबसे बड़ी हार है। आईपीएल 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 60 रनों से हराया था, जो रनों के अंतर से उनकी अब तक की सबसे बड़ी हार है।

रैंक टीम कुल हार
1 दिल्ली कैपिटल्स 135
2 पंजाब किंग्स 134
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 129
4 कोलकाता नाइट राइडर्स 121
5 मुंबई इंडियंस 118
6 राजस्थान रॉयल्स 109
7 चेन्नई सुपर किंग्स 100

आरसीबी से हार के बाद सीएसके का नेट रनरेट बिगड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार 4 विकेट की जीत से की थी। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि सीएसके आरसीबी के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन इस मैच में न तो गेंदबाज चले और न ही बल्लेबाज, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर सीएसके के नेट रनरेट पर भी पड़ा। दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद अब उनका नेट रनरेट -1.013 हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ