क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया चौंकाने वाला ऐलान, FIFA World Cup 2026 के बाद लेंगे संन्यास?

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो मौजूदा समय में फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. अब उन्होंने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि यह उनका आखिरी फीफा वर्ल्ड कप रहने वाला है.

Cristiano Ronaldo

रोनाल्डो का बड़ा ऐलान (Image: Instagram/cristiano)

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल जगत का सबसे बड़ा नाम हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोनाल्डो का जलवा देखने को मिल रहा है. वो पुर्तगाल को चैंपियन बनाने के इरादे से इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बने हैं. बता दें कि यह रोनाल्डो का आखिरी फीफा टूर्नामेंट होने वाला है. पुर्तगाल के इस दिग्गज ने अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान कर दिया है कि यह उनका आखिरी फीफा वर्ल्ड कप है और इसके बाद वो इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं.

विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बड़ा ऐलान

स्पेन के खिलाफ महामुकाबले से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया और ऐलान कर दिया कि वो आखिरी बार वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप रहने वाला है. उम्मीद है कि कल मेरा आखिरी मैच नहीं होगा. मैं अपने आखिरी वर्ल्ड कप में ज्यादा से ज्यादा आनंद लेना चाहता हूं. मैं हर दिन को एन्जॉय करना चाहता हूं.’

विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3 गोल किए हैं. उन्होंने ग्रुप स्टेज में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल किए और फिर राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ एक गोल किया. अब तक अपने फीफा वर्ल्ड कप करियर में उन्होंने कुल 11 गोल किए हैं. वो इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में गोल किए हैं.

विज्ञापन

स्पेन के खिलाफ कब होगा मैच?

पुर्तगाल और स्पेन के बीच राउंड ऑफ 16 का मैच 7 जुलाई यानी आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा. टेक्सस के डाइस्ल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. अब तक उनका प्रदर्शन टूर्नामेंट में अच्छा रहा है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप है और वो टीम को फाइनल तक ले जाना चाहेंगे. उनका सपना है कि पुर्तगाल एक बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जरूर जीते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ