Cricketer Josh Baker Dies: हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह किसी न किसी दिन अपने देश के लिए खेले। इसके लिए वो पूरी मेहनत करता है। मैदान पर अपना टैलेंट दिखाता है, लेकिन एक उभरते खिलाड़ी का ये सपना अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा। वॉर्सेस्टरशायर के स्पिन गेंदबाज जोश बेकर का महज 20 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है।
19 अप्रैल को खेला था आखिरी मैच
बेकर ने इस सीजन में दो काउंटी चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया था। वह आखिरी बार 19 अप्रैल को किडरमिनस्टर में डरहम के खिलाफ खेलते नजर आए थे। बाएं हाथ के प्रतिभाशाली गेंदबाज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू 2021 में किया था। उन्होंने सभी प्रारूपों में 47 मैच खेले। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 विकेट चटकाए। वह इंग्लैंड के लिए अंडर-19 खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी पर लगा 5 साल का बैन, भारत के खिलाफ खेल चुका है मैच
मौत पर सस्पेंस
बेकर की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। क्लब ने उनके निधन की जानकारी दी है, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया है कि बेकर की मौत कैसे हुई। वॉर्सेस्टरशायर के मुख्य कार्यकारी एशले जाइल्स ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जोश के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ये सब जीवन का हिस्सा…रोहित शर्मा ने पहली बार कप्तानी पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में लिए थे 3 विकेट
बेकर इस सप्ताह ब्रॉम्सग्रोव स्कूल में समरसेट के खिलाफ काउंटी सेकेंड इलेवन के मैच में भी नजर आए थे। उन्होंने बुधवार को खेले गए मुकाबले में तीन विकेट लिए। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर और कोच जाइल्स ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। जाइल्स ने कहा- “जोश एक टीम के साथी नहीं, बल्कि इससे भी कहीं बढ़कर थे। हम सभी को उनकी बहुत याद आएगी।”
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह? अजीत अगरकर ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन, इन 11 पर होगी नजरें
ये भी पढ़ें:- ICC Champion Trophy 2025 : भारत ने नहीं की हां, फिर भी पाकिस्तान ने तय किया टीम का वेन्यू
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क में मैदान के चारों तरफ बरसेंगे चौके-छक्के, पिच को लेकर क्यूरेटर का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines