क्रिकेट जगत में शोक की लहर, रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने दी भावुक श्रद्धांजलि

Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. कुछ दिनों पहले उनके पिता खानचंद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई थी. वो स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हालांकि, 27 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया. रिंकू के पिता के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई है.

Rinku Singh Father Death

रिंकू के पिता निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है. वो स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. रिंकू सिंह के लिए यह बेहद मुश्किल समय है. रिंकू के पिता के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई है. कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स ने रिंकू के पिता के निधन पर शोक जताया और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

रिंकू सिंह के पिता के निधन पर क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाएं

रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद युवराज सिंह ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘रिंकू सिंह के पिता के निधन के बारे में जानकर दिल टूट गया है. मैं आपके और आपके परिवार के साथ इस मुश्किल समय में खड़ा हूं. उम्मीद है कि आपको इस समय साहस और ताकत मिले.’

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग ने पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘रिंकू, आपके पिता के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ. आपके पिता ने कई बलिदान देकर एक मजबूत बेटा पैदा किया है. मेरी प्रार्थना और संवेदना आपके पूरे परिवार के साथ है.’

शिखर धवन ने रिंकू के पिता के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘रिंकू, मेरी संवेदना आपके और आपके करीबियों के साथ है. आपके पिता की आत्मा को शांति प्राप्त हो और इस मुश्किल समय को झेलने की क्षमता मिले.’

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद्र सिंह जी के निधन के बारे में जानकर काफी दुख पहुंचा. यह रिंकू और उनके परिवार के लिए मुश्किल समय है, क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप की अपनी जिम्मेदारियों के प्रति व्यस्त है. मेरी प्रार्थना उनके और उनके करीबियों के साथ है.’

सुरेश रैना ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मेरे भाई, आपके पिता के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख पहुंचा. मेरी संवेदना आपके साथ है. उनकी आत्मा को शांति मिले. उम्मीद है कि आप और आपके परिवार को इस मुश्किल समय से लड़ने की ताकत मिले.’

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने X पर लिखा, ‘रिंकू सिंह के पिता के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख पहुंचा. भगवान आपको और आपके परिवार को इस मुश्किल समय में ताकत दें.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद कप्तान शनाका की होगी छुट्टी! श्रीलंकाई सिलेक्टर्स पर भी गिरेगी गाज?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ