Yash Dhull Sacked As Delhi Captain: दिल्ली की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2024 के राउंड 1 में पुडुचेरी के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना किया है। इसके तुरंत बाद टीम मैनेजमेंट ने कड़ा एक्शन लिया और अपने कप्तान को टीम से हटा दिया है। यश धुल टीम के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में पुडुचेरी की टीम ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया। गौरतलब है कि यश धुल एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और अपनी कप्तानी में वह अंडर 19 टीम को चैंपियन बना चुके थे। लेकिन अब उन्हें हटाकर हिम्मत सिंह को टीम का नया कप्तान चुना गया है।
दिल्ली की शर्मनाक हार
दिल्ली की टीम को रणजी ट्रॉफी 2024 के राउंड 1 मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस मैच की दोनों पारियों में दिल्ली की टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। पहली पारी में दिल्ली ने 148 रन बनाए थे जवाब में पुडुचेरी ने 244 रन बनाए और 96 रन की लीड ली। इसके बाद दूसरी पारी में दिल्ली की टीम सिर्फ 145 रन ही बना सकी और पुडचेरी को मिला 50 रन का लक्ष्य। पुडुचेरी ने यह लक्ष्य एक विकेट खोकर अपने नाम कर लिया।
यश धुल की खराब बल्लेबाजी
यश धुल ने बल्लेबाजी करते हुए भी निराश किया। पहली पारी में वह सिर्फ 2 रन बना पाए थे और दूसरी पारी में उन्होंने 23 रन ही बनाए। हिम्मत सिंह और आयुष बडोनी जैसे बल्लेबाजों ने भी दिल्ली के लिए बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या हिम्मत सिंह की कप्तानी में दिल्ली की टीम कुछ खास कर पाएगी या नहीं।
राउंड 2 में दिल्ली का मुकाबला अब जम्मू एंड कश्मीर के साथ होगा। यह मैच 12 जनवरी से शुरू होगा। दिल्ली को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। सभी टीमों का इस ग्रुप में एक-एक मैच हो चुका है। इसके बाद पुडुचेरी की टीम टॉप पर है। वहीं दिल्ली इस शर्मनाक हार झेलने के बाद आखिरी यानी 8वें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू सैमसन या जितेश शर्मा, प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगा मौका; कप्तान के लिए नहीं होगा आसान
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, अफगानिस्तान सीरीज में हिटमैन रच सकते हैं इतिहास
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines