WTC Points Table: ओवल में ऐतिहासिक जीत के साथ टीम इंडिया ने लगाई लंबी छलांग, इंग्लैंड का हुआ जबरदस्त नुकसान

WTC Points Table: ओवल टेस्ट में मिली जीत का टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में भी जबरदस्त पहुंच है। वहीं, इंग्लैंड का भारी नुकसान हुआ है।

Team India

Team India

WTC Points Table: ओवल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हरा दिया। मोहम्मद सिराज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से मैच का रुख पूरी तरह से पलट डाला। सिराज ने कहर बरपाते हुए मैच में कुल 9 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज को 2-2 से बराबर करने में भी सफल रही। वहीं, ओवल टेस्ट में मिली जीत का जबरदस्त फायदा टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी मिला है। गिल की युवा ब्रिगेड ने लंबी छलांग लगाई है, जबकि इंग्लैंड का हार से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने लगाई लंबी छलांग

भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को रोमांच से भरे मुकाबले में धूल चटाई। आखिरी दिन जीत के लिए इंग्लैंड को 35 रनों की दरकार थी और उनके 4 विकेट बचे हुए थे। हालांकि, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी ने इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। सिराज ने टेस्ट के अंतिम दिन तीन विकेट लिए।

विज्ञापन

मियां भाई ने गस एटकिंसन को क्लीन बोल्ड करते हुए टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है। भारत का जीत प्रतिशत अब 46.67 हो गया है। वहीं, हार से इंग्लैंड को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इंग्लिश टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है।

सिराज ने पलटी बाजी

मोहम्मद सिराज ने अकेले दम पर पांचवे दिन ओवल टेस्ट मैच को पूरी तरह से पलटकर रख दिया। सिराज ने पहले जेमी स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद उन्होंने जेमी ओवरटन को भी 9 रनों के स्कोर पर चलता किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को क्लीन बोल्ड करते हुए इंग्लैंड को 9वां झटका दिया।

विज्ञापन

इसके बाद टूटे हाथ के साथ क्रिस वोक्स मैदान पर उतरे। मगर वोक्स से ज्यादा खतरा गस एटकिंसन से था। एटकिंसन हर गेंद पर बल्ला घूमा रहे थे, मगर सिराज ने बेहतरीन यॉर्कर फेंकते हुए एटकिंसन और इंग्लैंड की पारी का अंत कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ