---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WTC Final 2023: ‘भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे मुश्किल…’, दिनेश कार्तिक ने इस गेंदबाज को बताया टीम इंडिया का खतरा

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेल जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 469 पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया अब बल्लेबाजी करने उतरी है। हालांकि पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर दिख रही है, लेकिन कमेंटेटर और भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेल जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 469 पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया अब बल्लेबाजी करने उतरी है। हालांकि पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर दिख रही है, लेकिन कमेंटेटर और भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया का एक गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करेगा।

स्कॉट बोलैंड भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे कठिन गेंदबाज होंगे 

कार्तिक ने ट्वीट कर कहा- जितना अधिक मैं इस टेस्ट मैच को देखता हूं, मुझे लगता है कि स्कॉट बोलैंड भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे कठिन गेंदबाज होंगे। बॉलैंड दाएं हाथ के फास्ट मीडियम गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 7 टेस्ट मैचों में 28 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इससे पहले फरवरी में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट खेला था। हालांकि अब तक भारत के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबलों में वे एक भी विकेट चटकाने में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। बोलैंड को जोश हेजलवुड की जगह मौका मिला है।

---विज्ञापन---

बोलैंड का रिकॉर्ड शानदार 

34 साल के स्कॉट बोलैंड के रिकॉर्ड शानदार हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 के अंत में टेस्ट डेब्यू किया था। मेलबर्न में खेले गए उस मुकाबले की चौथी पारी में बोलैंड ने 4 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसमें जो रूट और जॉनी बेयरस्टो जैसे बड़े विकेट शामिल रहे। उन्होंने उस पारी में सिर्फ 19 गेंदों पर ही 5 विकेट पूरे कर लिए थे। वह टेस्ट इतिहास में सबसे कम गेंदबाजों पर 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

---विज्ञापन---

बोलैंड ने अपने सात मैचों में केवल 13.42 की औसत से 28 विकेट लिए। उनका 13.42 का औसत 20वीं सदी की शुरूआत के बाद से कम से कम 1 हजार गेंदों को फेंकने वाले किसी भी टेस्ट क्रिकेटर में सबसे कम है। यही वजह है कि वह टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

First published on: Jun 08, 2023 07:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola