RCB got a Shock: आरसीबी टीम को बड़ा झटका लगा है। इससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले ही विदेशी स्टार खिलाड़ी ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। खिलाड़ी के बाहर होने से आरसीबी फैंस को भी करारा झटका लगा है। खिलाड़ी ने अपना नाम वापस क्यों लिया इसकी वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन खिलाड़ी का बाहर जाना आरसीबी के लिए बेहद ही बुरी खबर है। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम को जिताने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। अब उनकी जगह एक अन्य विदेशी खिलाड़ी को टीम में एंट्री भी मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG Live 1st Test Day 4 Updates: बुमराह ने दिलाई सातवीं सफलता, तोड़ दिया रेहान अहमद-ओली पोप की जोड़ी
रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
बता दें कि अगले महीने के 23 फरवरी से महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। इससे पहले ही आरसीबी टीम को यह झटका लगा है। आरसीबी के लिए खेलने वाली इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी हीथर नाइट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। नाइट के टीम से बाहर होने से आरसीबी को करारा झटका लगा होगा। अब आरसीबी ने उनकी रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। नाइट की जगह साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी नादिन डी क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है। क्लार्क भी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन करती हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शतकीय पारी खेलने के बाद ओली पोप ने जो रूट से कर दी मांग, दिग्गज को सौंपी अपनी जिम्मेदारी
टूर्नामेंट में होंगे कुल 22 मुकाबले
डब्ल्यूपीएल 2024 का आगाज 23 फरवरी को होने के बाद इसका फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इनमें से शुरुआती 11 मुकाबले बेंगलुरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद बाकी के 11 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त रोमांच देखा जा रहा है। लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
34 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines