---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL 2024: ऑक्शन में अनुष्का शर्मा रहीं Unsold, फैंस ने लिए चटखारे, ‘क्या RCB वालों…’

WPL 2024 Auction: मुंबई में हुई डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में अनुष्का शर्मा अनसोल्ड रही हैं। इसको लेकर क्रिकेट फैंस विराट कोहली और आरसीबी को लेकर खूब बयानबाजी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

WPL 2024 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2024 के लिए बीते दिन 9 दिसंबर को ऑक्शन हुआ है। खिलाडियों की नीलामी का बाजार मुंबई में सजा था। इस ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बना दिया, तो कई खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर भी नहीं खरीदा गया। अनसोल्ड रहने वाली खिलाड़ियों में ही एक खिलाड़ी है अनुष्का शर्मा। किसी भी फ्रेंचाइजी ने अनुष्का पर बोली नहीं लगाया, उन्हें बेस प्राइस पर भी नहीं खरीदा जा सका है। बता दें कि विराट कोहली की पत्नी का भी नाम अनुष्का शर्मा ही है, ऐसे में क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिपण्णी कर आरसीबी की खिल्ली उड़ा रहे हैं। इसके अलावा अनुष्का के अनसोल्ड रहने पर फैंस ने विराट को लेकर भी तरह-तरह की टिपण्णी की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टी20 क्रिकेट में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, कौन किस पर पड़ता है भारी

‘कोहली इसलिए IPL ट्रॉफी नहीं जीतते हैं’

स्टार खिलाड़ी अनुष्का शर्मा मध्य प्रदेश के लिए खेलती ही। वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल कर सकती है। खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस महज 10 लाख रुपए रखा था, बावजूद इसके खिलाड़ी को कोई खरीददार नहीं मिला और अनुष्का शर्मा अनसोल्ड रह गई। इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर आरसीबी और विराट कोहली को लेकर तरह-तरह के मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं। अक्की नाम के एक ट्विटर यूजर्स ने कहा कि ‘क्या आरसीबी वालों ले लेते’। पेट्रीकोर नाम के यूजर्स ने लिखा कि ‘यही कारण है को विराट कोहली आरसीबी वालों के लिए आईपीएल ट्रॉफी नहीं जितना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/AkshayC07562271/status/1733467368620511690?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1733467368620511690%7Ctwgr%5Eeb2f8497888df200a9fd35f8ed21db9a26689d68%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.latestly.com%2Fsocially%2Fsports%2Fcricket%2Fkya-rcb-waalo-anushka-sharma-remains-unsold-at-wpl-2024-auction-fans-react-5619596.html

https://twitter.com/FollowBhi_Karlo/status/1733477800504340562

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- LLC 2023 Final: फाइनल मुकाबले में रैना की टीम हुई चित, हरभजन की ‘टाइगर्स’ बनी चैंपियन

---विज्ञापन---

31 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

WPL 2024 ऑक्शन के लिए कुल 165 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था। इनमें से 104 खिलाड़ी भारतीय थी और 61 खिलाड़ी विदेशी। इन 165 खिलाड़ियों में से सिर्फ 93 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी, जिनमें से 31 खिलाड़ियों को खरीददार मिल गया, जबकि 62 खिलाड़ियों को कोई बेस प्राइस पर भी नहीं खरीदना चाहा। इस लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। WPL ऑक्शन में 2 ऐसे खिलाड़ी रहे, जिनपर 2 करोड़ की बोली लगाई गई।

First published on: Dec 10, 2023 08:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola