RCB को लगा बड़ा झटका, विदेशी स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

RCB got a shock: टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले ही आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के लिए खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं।

WPL 2024 RCB got a shock heather knight out Nadine de Klerk Entry

RCB got a Shock: आरसीबी टीम को बड़ा झटका लगा है। इससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले ही विदेशी स्टार खिलाड़ी ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। खिलाड़ी के बाहर होने से आरसीबी फैंस को भी करारा झटका लगा है। खिलाड़ी ने अपना नाम वापस क्यों लिया इसकी वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन खिलाड़ी का बाहर जाना आरसीबी के लिए बेहद ही बुरी खबर है। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम को जिताने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। अब उनकी जगह एक अन्य विदेशी खिलाड़ी को टीम में एंट्री भी मिल चुकी है।

रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

बता दें कि अगले महीने के 23 फरवरी से महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है। इससे पहले ही आरसीबी टीम को यह झटका लगा है। आरसीबी के लिए खेलने वाली इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी हीथर नाइट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। नाइट के टीम से बाहर होने से आरसीबी को करारा झटका लगा होगा। अब आरसीबी ने उनकी रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। नाइट की जगह साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी नादिन डी क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है। क्लार्क भी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन करती हैं।

टूर्नामेंट में होंगे कुल 22 मुकाबले

डब्ल्यूपीएल 2024 का आगाज 23 फरवरी को होने के बाद इसका फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इनमें से शुरुआती 11 मुकाबले बेंगलुरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद बाकी के 11 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त रोमांच देखा जा रहा है। लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ