World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश की टीम ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। उसके बाद एक मैच में श्रीलंका के खिलाफ टाइम आउट विवाद भी हुआ जिससे बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन विवादों में फंसे। टीम के तेज गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड ने इस मुद्दे पर शाकिब का साथ भी नहीं दिया था। अब उन्होंने इन सभी चीजों के बीच टीम का साथ छोड़ने का भी मन बना लिया है। वह वर्ल्ड कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब उनके विकल्प को तलाशने में जुट गया है। साथ ही वर्ल्ड कप के बाद नए टेस्ट कप्तान और शाबिक अल हसन के भविष्य पर भी फैसला लिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि,’उन्होंने (एलन डोनाल्ड) टीम मीटिंग के दौरान बताया कि वह वर्ल्ड कप के बाद हमारे साथ नहीं जुड़े रहेंगे।’
यह भी पढ़ें:- Pakistan Zindabhaag!’ सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर पाकिस्तान, वीरेंद्र सहवाग ने लिए मजे
डोनाल्ड को मार्च 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर टीम के साथ जोड़ा गया था। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पेस अटैक में आए सुधार के कारण उनके कॉन्ट्रैक्ट को वर्ल्ड कप 2023 तक बढ़ा दिया गया था। पर अब उन्होंने खुद इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।
वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश का प्रदर्शन
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले मैच में अफगानिस्तान को हराने के बाद टीम लगातार छह मैच हार गई। फिर उसके बाद आठवें मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया। अब आखिरी मैच में उसका ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। पॉइंट्स टेबल में अभी तो बांग्लादेश आठवें स्थान पर है लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हारकर 9वें स्थान पर भी खिसक सकती है जिससे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का स्थान भी टीम गंवा सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी में वर्ल्ड कप 2023 की टॉप 8 टीमें क्वालीफाई करेंगी।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप के बीच गरमाया ‘Ball Tampering’ का मुद्दा, मुश्किल में फंस सकता है न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines