वर्ल्ड कप के बीच गरमाया 'Ball Tampering' का मुद्दा, मुश्किल में फंस सकता है न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी

‘Ball Tampering’ New Zealand Player: वर्ल्ड कप में जहां न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने की कगार पर है। वहीं कीवी खिलाड़ी बॉल टैम्परिंग में फंस सकता है।

New Zealand Cricketer Henry Nicholls Alleged For Ball Tampering Between World Cup 2023

New Zealand Cricketer Henry Nicholls Alleged For Ball Tampering Between World Cup 2023 (Edited by- News 24)

‘Ball Tampering’ New Zealand Player: भारत में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है, इसी बीच बॉल टैम्परिंग का भी मुद्दा गरमाने लगा है। न्यूजीलैंड का एक क्रिकेटर इस मामले में फंस सकता है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के टेस्ट प्लेयर हेनरी निकोल्स को एक डॉमेस्टिक फर्स्ट क्लास मैच में बॉल टैम्परिंग का दोषी पाया गया है। अंपायर्स ने उनकी शिकायत की और बताया कि निकोल्स ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन

कैसे की बॉल टैम्परिंग?

रिपोर्ट के मुताबिक निकोल्स ने क्रिकेट बॉल को हेलमेट पर रगड़ा। यह वाकया हुआ इस हफ्ते प्लंकेट शील्ड मैच के दौरान जब निकोल्स की कैंटरबरी और ऑकलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने बताया कि,’निकोल्स को नियम संख्या 3.1 और कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 1.15 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। यह वाकया हैग्ले ओवल में कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन हुआ है।’ रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या कहता है कानून?

अगर क्रिकेटिंग लॉ की बात करें तो,’बॉल की कंडीशन में छेड़छाड़ करना क्रिकेट लॉ के 41.3 बिंदु का उल्लंघन है।’ न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, यह शिकायत फर्स्ट क्लास क्रिकेट कमिशनर से जुड़ी हुई है। इस पर अभी सुनवाई की जाएगी। निकोल्स वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश दौरे के लिए इस महीने के आखिरी में न्यूजीलैंड की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। अभी उनकी तरफ से इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन

हेनरी निकोल्स का करियर रिकॉर्ड

हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड के लिए 54 टेस्ट, 72 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। निकोल्स ने टेस्ट क्रिकेट में 2948 रन बनाए हैं जिसमें 9 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उनके बल्ले से 1960 रन निकले हैं जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन कुछ कास नहीं रहा और वह सिर्फ 100 रन ही टोटल बना पाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ