वुमेंस T20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को खदेड़ा, वेस्टइंडीज को भी मिली जीत, जानें दिन के तीनों मैचों का पूरा हाल

Womens T20 World Cup 2026: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन कुल तीन मैचों का आयोजन हुआ. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी मुख्य टीमें एक्शन में दिखाई दीं. आइए तीनों मैचों के नतीजों पर एक नजर डालते हैं.

Womens T20 World Cup 2026

ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की बड़ी जीत (Image Credit: Instagram/ICC Reel Screenshot)

Womens T20 World Cup 2026: वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज इंग्लैंड की धमाकेदार जीत के साथ हुआ था. टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल 3 मैचों का आयोजन हुआ था. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें एक्शन में नजर आईं. आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच भी रोचक मैच देखने को मिला. दो मुकाबले एकतरफा साबित हुए, वहीं एक काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक गया. आइए तीनों मैचों के नतीजों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को हराया

स्कॉटलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी की. कैथरीन ब्राइस के 60 रन और सारा ब्राइस के 49 रन की बदौलत उन्होंने 20 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 161 रन दर्ज किए. जवाब में आयरिश महिला टीम संघर्ष करती हुई नजर आई और 19.1 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. स्कॉटलैंड की ओर से कैथरीन ब्राइस ने 2 विकेट, क्रिस्टी गॉर्डन ने 3 विकेट और कैथरीन फ्रेजर ने 3 विकेट झटके. स्कॉटलैंड ने 40 रन से मैच जीता. आयरलैंड को हराकर स्कॉटिश महिला टीम ने बड़ा उलटफेर किया.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन से साउथ अफ्रीका को हराया

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और फोएबे लिचफील्ड ने 20 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली. कंगारू टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन और नादिन डी क्लर्क ने 25 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अफ्रीकी महिला टीम को 107 रन पर ऑलआउट कर दिया और 65 रन से मैच जीता. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वेयरहैम ने 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को खदेड़ा

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच सॉउथैंप्टन में मैच हुआ. न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. इसाबेल गेज ने 39 रन, ब्रूक हैलिडे ने 40 रन और मैडी ग्रीन ने नाबाद 35 रन की पारी खेली. जवाब में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हैली मैथ्यूज ने 48 रन और शेमाईन कैम्पबेल ने नाबाद 90 रन बनाए. इसी के चलते वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवरों में 163 रनों का लक्ष्य 7 विकेट रहते चेज कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ