गुरनूर बरार की धमाकेदार एंट्री, डेब्यू पर भारत के लिए कर दिया बड़ा कारनामा

भारत के लिए गुरनूर बरार ने 26 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया. अपने पहले मैच को उन्होंने यादगार बनाया और खास लिस्ट में जगह भी बना ली. वह भारत के लिए डेब्यू करते हुए वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं.

Cricket News - 2026-06-13T205456.734

Gurnoor Brar: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जून को धर्मशाला में खेला जा रहा है. धर्मशाला में गुरनूर बरार ने भारत के लिए वनडे डेब्यू किया. उन्होंने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से दिल जीता और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. गुरनूर बरार ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से खास लिस्ट में जगह भी बनाई है. वह भारत के लिए वनडे डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं. बरार ने इस मैच में 4.5 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

गुरनूर बरार ने खास लिस्ट में बनाई जगह

भारत के लिए वनडे डेब्यू करते हुए गुरनूर बरार ने 27 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया. ऐसे में वह डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं. वनडे में भारत के लिए डेब्यू मैच में सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रसिद्ध कृष्णा ने किया था. उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने धर्मशाला वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही रच दिया इतिहास, वर्ल्ड कप विनर का तोड़ा रिकॉर्ड

इसके बाद दूसरा स्थान नोएल डेविड का आता है. उन्होंने अपने डेब्यू वनडे मैच में भारत की ओर से 21 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे. तीसरे नंबर पर वरुण चक्रवर्ती हैं. उन्होंने साल 2011 में 24 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे. वहीं, अब बरार चौथे गेंदबाज बने हैं. इसके अलावा लिस्ट में पांचवां स्थान सुब्रोतो बनर्जी का आता है. उन्होंने साल 1991 में भारत के लिए डेब्यू मैच में 30 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

वनडे डेब्यू पर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

4/54 – प्रसिद्ध कृष्णा बनाम इंग्लैंड, पुणे (2021)

विज्ञापन

3/21 – नोएल डेविड बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन (1997)

3/24 – वरुण आरोन बनाम इंग्लैंड, मुंबई (2011)

विज्ञापन

3/27 – गुरनूर बरार बनाम अफगानिस्तान, धर्मशाला (2026)

3/30 – सुब्रतो बनर्जी बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ (1991)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ