WI vs UAE 2nd ODI: वेस्टइंडीज और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेला गया। शारजाह में खेले गए इस मैच में मेहमान टीम ने एक बार फिर से बेहतर प्रदर्शन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमा लिया है।
संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के खिलाफ वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बना लिए हैं। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज यूएई के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखेगी। लेकिन अच्छी शुरुआत को बाकी के बल्लेबाज ज्यादा बड़ा स्कोर में नहीं बदल सकें। इसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 228 रन ही बना सकी और 78 रनों से मैच हार गई।
ब्रैंडन किंग और चार्ल्स की दमदार शुरुआत:
ब्रैंडन किंग और एजॉनसन चार्ल्स ने वेस्टइंडीज की टीम को इस दूसरे वनडे मैच में जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने शुरुआती ओवर से ही यूएई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। इस दौरान ब्रैंडन किंग और एजॉनसन चार्ल्स ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। लेकिन इन दोनों में से कोई अर्धशतक को शतक में तबदील नहीं कर सका। इन दोनों की पारी की बदौलत टीम 306 रनों के लक्ष्य तक पहुंच पाई।
अली नासिर की तूफानी पारी गई खराब
यूएई की टीम 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 50 ओवर खेलकर 7 विकेट खोकर 228 रन ही बना सकी। यूएई के लिए 53 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी अली नासिर ने खेली। वहीं, 49 रन की पारी बासिल हमीद के बल्ले से निकली। वेस्टइंडीज की ओर से 2-2 विकेट रोस्टन चेज और कवेम हॉज ने निकाले। वेस्टइंडीज ने ये मैच 78 रन से जीता। पहला मैच टीम 7 विकेट से जीती थी।
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
15 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
23 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines