IND vs AUS: बीच मैदान विराट कोहली ने दिखाया 'बड़प्पन', पर्थ में किया कुछ ऐसा काम कि हर तरफ हो रही तारीफ

Virat Kohli Gesture: विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पर्थ के मैदान पर भले ही कोहली बल्ले से फ्लॉप रहे, लेकिन वह अपने बड़प्पन की वजह से फैन्स का दिल जीत ले गए. विराट पहले वनडे में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, रोहित शर्मा भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli IND vs AUS: 7 महीने के बाद भारतीय टीम की जर्सी में लौटे विराट कोहली पहले वनडे में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. कोहली अपनी पुरानी कमजोरी से एक बार फिर जूझते हुए नजर आए और पांचवें स्टंप की गेंद को खेलने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे. विराट 8 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके. भले ही कोहली बल्ले से फ्लॉप रहे हों, लेकिन बीच मैदान वह ऐसा काम कर गए जिसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

कोहली ने जीता दिल

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं और उपकप्तान की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को दी गई है. पहले वनडे में नेशनल एंथम के लिए जब भारतीय टीम मैदान पर उतर रही थी, तो विराट कोहली सबसे आगे दिख रहे थे.

विज्ञापन

हालांकि, विराट रुके और उन्होंने पहले कप्तान गिल और फिर अय्यर को खुद से आगे चलने के लिए कहा. कोहली चाहते थे कि टीम कप्तान और उपकप्तान की अगुवाई में मैदान पर उतरे. सोशल मीडिया पर विराट के बड़प्पन की जमकर तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली हार

पहले वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा. बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया 26 ओवरों में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 136 रन ही लगा सकी. रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप रहे. वहीं, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. केएल राहुल और अक्षर पटेल को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे.

कंगारू टीम ने मिचेल मार्श की नाबाद 46 और जोश फिलिप की 37 रनों की उम्दा पारी के बूते लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए 21.3 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. पर्थ के मैदान पर भारतीय बॉलर्स भी बेअसर नजर आए, जिसका पूरा फायदा कंगारू बैटर्स ने उठाया. सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ