Virat Kohli and Rohit Sharma

IND vs AUS: इन 4 खिलाड़ियों ने कराया पर्थ में टीम इंडिया का बंटाधार! पहले वनडे में मिली करारी हार

IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ है. पहले वनडे में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा. कमबैक मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही बुरी तरह से फ्लॉप रहे. विराट तो अपना खाता तक नहीं खोल सके.

IND vs AUS 1st ODI: पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा. बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 136 रन लगाए. इसके जवाब में कंगारू टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 21.3 ओवर में टारगेट को चेज कर डाला.

विज्ञापन
विज्ञापन

7 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर लौटे रोहित शर्मा का हाल बेहाल रहा और वह सिर्फ 8 रन ही बना सके. विराट कोहली की भी कहानी कुछ ऐसी ही रही और वह बिना खाता खोले चलते बने. श्रेयस अय्यर भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और 24 गेंदें खेलने के बावजूद महज 11 रन ही बना सके. अय्यर उछाल लेती हुई गेंद पर एक बार फिर अपना विकेट दे बैठे. वॉशिंगटन सुंदर ने भी अपनी बैटिंग से खासा निराश किया. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ