Sachin Answer on Kohli Retire Question: आईसीसी विश्व कप 2023 खत्म होने के बाद से ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस बरकरार है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या कोहली और रोहित को और क्रिकेट खेलना चाहिए या फिर संन्यास ले लेना चाहिए। 2022 का टी20 विश्व कप में भारत की हार के बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी, अब जब भारत को वनडे विश्व कप में भी हार मिली है, तो एक बार फिर से फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या विराट कोहली अब क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे या फिर अभी और अधिक खेलेंगे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इसका जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli ने T20 और ODI क्रिकेट से बनाई दूरी! फैंस को दिया बड़ा झटका
कोहली ने तोड़ दिया सचिन का महारिकॉर्ड
आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट ने विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे सेंचुरी जड़कर सचिन तेंदुलकर का वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस पर सचिन ने खुशी जाहिर की थी। कोहली का बल्ला इस विश्व कप जमकर बोला है। कोहली ने विश्व कप में 3 शतकीय पारी भी खेली है। इससे सचिन काफी प्रभावित हुए हैं। बीते दिन सचिन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक इंटरव्यू में विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही यह भी बताया कि क्या कोहली को क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- Team India: भारत के हेड कोच पर बड़ा अपडेट, BCCI ने दिग्गज खिलाड़ी को दिया ऑफर
‘कोहली क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकते हैं’
सचिन ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि एक भारतीय द्वारा स्थापित किया गया रिकॉर्ड एक भारतीय के पास ही कायम है। मैं बहुत खुश हूं कि कोहली ऐसा करने में सफल रहा। मुझे यकीन है कि यह यात्रा रुकी नहीं है। उसके अंदर बहुत सारा क्रिकेट बाकी है, बहुत सारे रन बाकी हैं। विराट के अंदर रनों की भूख है। मैंने हमेशा कहा है कि रिकॉर्ड भारत का है और यह भारत के पास ही रहेगा। सचिन ने आगे कहा कि कोहली को अभी और अधिक क्रिकेट खेलना चाहिए। वह अभी भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ देने में सक्षम हैं। इससे साफ है कि सचिन नहीं चाहते हैं कि विराट कोहली अभी संन्यास लें, सचिन चाहते हैं कि कोहली अभी लंबा क्रिकेट खेलें।
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
9 mins agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
43 mins agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
2 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
10 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
10 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
11 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
11 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
12 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines