हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यंग क्रिकेटर को दी हुई सलाह खुद विराट को पड़ गई भारी, लेकिन 'किंग कोहली' ने दिखाया बड़ा दिल

Virat Kohli On Prince Yadav: विराट कोहली अक्सर अपने से जूनियर क्रिकेटर को अहम सलाह देते रहते हैं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये नसीहत उनके डक पर आउट होने की वजह बन जाएगी, हालांकि आरसीबी स्टार को इस बात का कोई अफसोस नहीं है

विज्ञापन
Virat Kohli Prince Yadav

What Virat Kohli Said About Prince Yadav: विराट कोहली ने माना है कि उन्होंने प्रिंस यादव को जो सलाह दी थी, उसी की मदद से लखनऊ सुपरजायंट्स के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन की शुरुआत में आईपीएल 2026 के एक मैच के दौरान उन्हें आउट कर दिया था. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स की 9 रन की जीत के दौरान, प्रिंस ने कोहली को सिर्फ 2 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट कर दिया था.

कैसे चकमा खा गए कोहली?

गेंद अच्छी लेंथ से तेजी से अंदर की तरफ आई और कोहली को चकमा दे गई. उस मैच के बाद, प्रिंस ने कहा था कि उन्हें ये विकेट कोहली की ही दी हुई सलाह की वजह से मिला, जो दोनों टीमों के बीच पहले हुई एक मुलाकात के दौरान कोहली ने उन्हें दी थी. प्रिंस ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, ‘पिछले मैच के बाद, मैं उनसे बात कर रहा था, और उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर गेंद किसी खास लेंथ से कुछ हरकत कर रही है, तो उसे छोड़ो मत. तो, मैंने वैसा ही किया, और मुझे उसका नतीजा मिला.’

यह भी पढ़ें- News 24 Exclusive: क्या 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यंग क्रिकेटर के चाचा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

विराट ने दिखाया बड़ा दिल

आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए, कोहली ने इस बातचीत को कंफर्म किया और कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को यंग क्रिकेटरों को बेहतर बनने में मदद करनी चाहिए. कोहली ने कहा, ‘हा उसने मुझे एक बेहतरीन गेंद डाली थी, और मैंने ही उसे उन जगहों पर गेंदबाजी करने के लिए कहा था. इसमें कोई दिक्कत नहीं है.’ कोहली ने बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उनकी प्रिंस से जान-पहचान हुई थी और वे अक्सर उसे खेल से जुड़ी सलाह देते रहते थे. ‘मैं विजय हजारे ट्रॉफी खेलने गया था. मैं प्रिंस को बिल्कुल भी नहीं जानता था.

यह भी पढ़ें- ‘ये वो लड़का है जिसको MI ने रिटायर्ड आउट कराया था’, क्रिकेटर के कमबैक के बाद मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

विज्ञापन

प्रिंस की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, ‘वो बहुत ही प्यारा इंसान है, और बहुत मजेदार भी है. मैं उसके बहुत करीब आ गया था, और उसने भी मुझसे खुलकर अपने मन की बातें कीं. विजय हजारे ट्रॉफी के उन मैचों के दौरान भी मैं उसे बताता रहता था कि उसे क्या करना चाहिए और कहां गेंदबाजी करनी चाहिए. आपको अपना एक्सपीरिएंस दूसरों के साथ बांटना चाहिए. आप हमेशा के लिए यहां नहीं रहने वाले हैं. अगर लोगों को अपने करियर में सीखने और बेहतर बनने का मौका मिलता है, तो आखिरकार वे भारत के लिए खेलते हैं और क्रिकेट का लेवल भी ऊंचा बना रहता है.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola