'ये वो लड़का है जिसको MI ने रिटायर्ड आउट कराया था', क्रिकेटर के कमबैक के बाद मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

Wasim Jaffer On Tilak Varma: वसीम जाफर ने गुरुवार 14 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 6 विकेट से रोमांचक जीत में तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए, जिससे MI को एक गेंद बाकी रहते 201 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली.

Mumbai Indians
1 / 6

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में तिलक वर्मा ने हुए पंजाब किंग्स के अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से शानदार 75 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 227.27 का रहा, जो बेहद शानदार है.

विज्ञापन

2 / 6

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें अब भी य हैरानी की बात लगती है कि मुंबई ने पहले वर्मा को 'रिटायर्ड आउट' कर दिया था. 23 साल के तिलक वर्मा को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेलने के बाद, 5 बार की चैंपियन टीम की तरफ से एक रणनीतिक कदम के तहत 'रिटायर्ड आउट' कर दिया गया था.

विज्ञापन

3 / 6

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने वर्मा की काम करने की लगन की तारीफ की और इस बात पर जोर दिया कि उनमें तीनों फॉर्मेट में कामयाब होने की क्षमता है. क्रिकेटर से कोच बने जाफर ने अपने यू-ट्यूब वीडियो में जमकर तारीफ की है.

4 / 6

उन्होंने कहा, 'मुझे कभी-कभी हैरानी होती है कि ये वही लड़का है जिसे एमआई ने 'रिटायर्ड आउट' कर दिया था. आप देखिए कि उसने भारत और MI के लिए कितनी बार ऐसा किया है. वो एक जबरदस्त टैलेंट है और सिर्फ टी20 खिलाड़ी नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी है. उसे दूसरे फॉर्मेट में मौका कब मिलता है, ये एक अलग बात है, लेकिन वो जबरदस्त संयम और कौशल वाला एक बेहतरीन खिलाड़ी है. ये लड़का बहुत मेहनती है, और मुझे उसकी काम करने की लगन पसंद है.'

विज्ञापन

5 / 6

वसीम जाफर ने ये भी बताया कि वर्मा ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन से ही, सितारों से सजी MI टीम में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने आगे कहा, 'वो इन सभी सितारों के बीच सबसे अलग नजर आता है. मुझे याद है कि उसके पहले सीजन में, मुंबई इंडियंस का परफॉर्मेंस बहुत खराब रहा था, लेकिन उस सितारों से सजी टीम में भी उसने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी थी. तभी से यह साफ हो गया था कि इस लड़के में बहुत ज्यादा क्षमता है.'

6 / 6

तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं; उन्होंने 12 पारियों में 162.31 के स्ट्राइक रेट से कुल 336 रन बनाए हैं. एमआई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अब वो सिर्फ अपनी लाज के लिए खेल रही है. 12 मैचों में 4 जीत के साथ, वो पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन