Asia Cup 2025 के बीच वरुण चक्रवर्ती बने T20I के नए 'किंग', टीम इंडिया के 5 धुरंधरों को तगड़ा नुकसान
ICC T20I Rankings: वरुण चक्रवर्ती अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरते हैं और अब वो आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. उन्हें टी20 अंतर्राष्ट्रीय का नया किंग कहना गलत नहीं होगा. हालांकि, रैंकिंग से सिर्फ भारतीय प्लेयर्स को फायदा नहीं हुआ है. टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को तगड़ा नुकसान भी हुआ है.
Varun Chakaravarthy Becomes Number 1: वरुण चक्रवर्ती अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं. एशिया कप 2025 में भी वो अपना जादू बिखेर रहे हैं. इसी बीच चक्रवर्ती टी20 अंतर्राष्ट्रीय में गेंदबाजी के नए किंग बन चुके हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को पीछे छोड़कर अपने सिर पर नंबर 1 गेंदबाज का ताज पहन लिया है. आपको बता दें कि टीम इंडिया के कुछ धुरंधरों को तगड़ा नुकसान भी हुआ है.
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती बने नए किंग
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में लगातार गेंदबाजी करना आसान नहीं है. इसी बीच मात्र 20 मैचों में वरुण ने नंबर 1 गेंदबाज का स्थान हासिल कर लिया है. वो पहले चौथे पायदान पर थे और अब उन्होंने सीधा छलांग मारते हुए गद्दी अपने नाम कर ली है. आपको बता दें कि वरुण अभी एशिया कप में टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. अभी तक चक्रवर्ती ने 20 मैचों में 35 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 14.54 की शानदार औसत से गेंदबाजी की है और वो दो बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल हुए हैं.
आईसीसी टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में वरुण भले ही नंबर 1 बने हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी हुआ है. रवि बिश्नोई गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर थे लेकिन अब वो दो पायदान नीचे आ चुके हैं. वो आठवें स्थान पर आ चुके हैं. इसके अलावा अर्शदीप सिंह टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और 14वें स्थान पर आ गए हैं. तिलक वर्मा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थे और अब वो खिसक कर चौथे पायदान पर आ चुके हैं. सूर्यकुमार यादव को भी एक रैंकिंग का नुकसान हुआ है. वो सातवें स्थान पर आ चुके हैं. यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी रैंकिंग में 11वें नंबर पर थे और अब वो 13वें पायदान पर आ चुके हैं.