Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव का ACC को बड़ा मैसेज! फाइनल को लेकर रख दी ये शर्त

India Not Recieve Trophy Mohsin Naqvi: भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में जाने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है. अब सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने क्लियर कर दिया है कि वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और ACC के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे.

Suryakumar Yadav Message ACC

सूर्या का ACC को मैसेज!

Suryakumar Yadav Message to ACC: टीम इंडिया ने 14 सितंबर 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ली. उन्होंने मैच के बाद पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद नो हैंडशेक विवाद काफी चर्चा का विषय है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इसी को लेकर बौखलाए हुए हैं. इसी बीच अब सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उन्होंने पाकिस्तान को फिर से बेइज्जत करने के लिए तैयारी कर ली है. फाइनल को लेकर उन्होंने ACC को वॉर्निंग दे दी है कि वो जीते, तो मोहसिन से ट्रॉफी नहीं लेंगे.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का ACC को मैसेज

मोहसिन नकवी सिर्फ PCB ही नहीं, बल्कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी प्रेसिडेंट हैं. एशिया कप के विजेता को वो ही ट्रॉफी प्रेजेंट करेंगे. कुछ दिनों से इस बात पर चर्चा हो रही थी कि अगर टीम इंडिया एशिया कप जीत गई, तो शायद वो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. अब एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने ACC को क्लियर मैसेज दे दिया है कि फाइनल में अगर वो जीत गए, तो वो नकवी से कप नहीं ले पाएंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने एशिया कप से नाम वापस लेने की दे दी थी धमकी

एशिया कप 2025 में नो हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. उन्होंने क्लियर कर दिया था कि अगर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उनकी बात नहीं मानी, तो वो टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेंगे. ICC ने एंडी को टूर्नामेंट से नहीं हटाया. खबरों के अनुसार उन्होंने ये फैसला किया है कि वो पाकिस्तान के मैचों में रेफरी नहीं बनेंगे. पाक टीम अब टूर्नामेंट खेलेगी लेकिन उनके सामने एक बड़ा चैलेंज है.

विज्ञापन

आज यूएई को हराना है जरुरी

पाकिस्तान और यूएई के बीच आज मैच होने वाला है. दोनों ही ग्रुप A का हिस्सा हैं और उन्होंने एक-एक मैच जीता है. आज के मैच में जो जीतेगा, वो सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. पाकिस्तान के यूएई को हराने के चांस ज्यादा हैं. हालांकि, टी20 मैचों में कुछ भी हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ