फिर गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 192 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, 26 गेंदों में ठोका अर्धशतक

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अंडर 19 एशिया कप में जमकर चल रहा है. यूएई के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद 14 वर्षीय बल्लेबाज ने अब मलेशिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. वैभव ने 192 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए तेज तर्रार अर्धशतक जमाया.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi smashed another fifty

Vaibhav Suryavanshi: अंडर 19 एशिया कप 2025 में वैभव सूर्यवंशी की शानदार फॉर्म जारी है. मलेशिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 14 वर्षीय बल्लेबाज ने एक बार फिर बल्ले से जमकर तबाही मचाई. वैभव ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 5 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए.

विज्ञापन

कप्तान आयुष म्हात्रे के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद वैभव ने भारतीय टीम को बखूबी अंदाज में संभाला और इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक जमाया. इससे पहले बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी.

विज्ञापन

वैभव ने मचाया धमाल

मलेशिया के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. हालांकि, आयुष म्हात्रे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद विहान भी 7 रन बनाकर आउट हुए. दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद वैभव ने एक छोर से अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया.

14 साल के वैभव ने मलेशिया के बॉलिंग अटैक की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए 26 गेंदों में 50 रन ठोके. अपनी इस पारी में वैभव ने गेंद को पांच बार बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, जबकि तीन बार बॉल को हवाई यात्रा पर भेजा.

विज्ञापन

जबरदस्त फॉर्म में वैभव

वैभव सूर्यवंशी के लिए अंडर 19 एशिया कप अब तक का कमाल का गुजरा है. वैभव ने यूएई के खिलाफ खेले गए पहले ही मैच में बल्ले से खूब कोहराम मचाया था. उन्होंने 95 गेंदों का सामना करते हुए 171 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 9 चौके और 14 गगनचुंबी सिक्स जमाए थे. वैभव की उम्दा पारी के बूते भारतीय टीम अंडर 19 एशिया कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी. टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 433 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ