IPL 2026 Auction से चंद घंटे पहले वेंकटेश अय्यर ने मचाई तबाही, अब नीलामी में फिर होगी करोड़ों की बारिश!

Venkatesh Iyer Incredible Inning: IPL 2026 ऑक्शन से कुछ घंटे पहले KKR के पूर्व बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कमाल कर दिया. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और तूफानी अर्धशतक जड़ा. इसी का फायदा उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में मिल सकता है. आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं.

Venkatesh Iyer Incredible Inning

अय्यर ने मचाया तहलका

Venkatesh Iyer Incredible Inning: IPL 2026 ऑक्शन के आयोजन में अब सिर्फ कुछ घंटे रह गए हैं. नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर सभी की नजर है, क्योंकि पिछले साल उन्हें 23.75 करोड़ रूपये में KKR ने खरीदा था. अब वो फिर से ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं. लग रहा था कि अय्यर को इस साल उससे आधे पैसे भी नहीं मिलेंगे. हालांकि, नीलामी से कुछ घंटे पहले वेंकटेश अय्यर ने बल्ले से तबाही मचा दी और धुआंधार अर्धशतक जड़ा. वो अच्छी फॉर्म में नजर आए और इसी कारण अब टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ा दांव खेल सकती हैं.

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर ने ऑक्शन से मचाई तबाही

मध्य प्रदेश और पंजाब के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच हो रहा है. इसी बीच एमपी ने पहले बल्लेबाजी की और वेंकटेश अय्यर ने पहली गेंद से आत्मविश्वास दिखाया. उन्होंने बाउंड्री लगाने पर फोकस किया और 43 गेंदों में वो 70 रन बनाने में सफल हुए. वेंकटेश ने इसी बीच 8 चौके और 2 छक्के जड़े. 162.79 के स्ट्राइक रेट से तूफानी अर्धशतक जड़ने का फायदा अब उन्हें IPL 2026 ऑक्शन में मिल सकता है.

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर का SMAT में प्रदर्शन

अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 मैचों में 211 रन बनाए हैं. वो दो बार नॉटआउट रहे और उनका औसत 26.37 का रहा है. उन्होंने इस सीजन में 2 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर ऑक्शन के दिन ही आया है. वेंकटेश ने अपनी आखिरी पारी से धमाल मचा दिया है और इसी का फायदा अब उन्हें ऑक्शन में मिल सकता है. वेंकटेश मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी और मीडियम पेस गेंदबाजी प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

कौन सी टीमें लगाएंगी अय्यर पर बोली?

कई सारी टीमें हैं, जिन्हें भारतीय ऑलराउंडर की जरूरत है और वेंकटेश अय्यर पर वो बोली लगा सकते हैं. KKR एक बार फिर से अपने पूर्व खिलाड़ी को स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहेगी. इसके अलावा CSK और SRH को भी मिडल ऑर्डर में खेलने वाले तगड़े ऑलराउंडर की जरूरत है. ऐसे में उन्हें खरीदने के लिए टीमों में आर-पार की लड़ाई हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ