विराट कोहली के 'जबरा फैन' हैं मलेशिया U19 टीम के ऑलराउंडर, लेकिन कैप्टन इस वजह से पहनते हैं 31 नंबर जर्सी

India vs Malaysia: मलेशिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के ऑलराउंर मोहम्मद आलिफ भारतीय बैटिंग सुपरस्टार विराट कोहली के फैन हैं. साथ ही इस टीम के कप्तान डियाज पाट्रो का रिश्ता भारत से है, और वो एक खास वजह से 31 नंबर की जर्सी पहनते हैं.

IND vs MAL Virat Kohli

Under 19 Asia Cup

Malaysia U19 Cricket Team: भारत और मलेशिया के बीच दुबई में होने वाले अंडर-19 एशिया कप से पहले मलेशिया के कप्तान डियाज पाट्रो ने अपने दिल की बात कही है. उन्होंने बताया कि वो भारतीय मूल के हैं. उनके पिता का रिश्ता ओडिशा से है. जो काम की तलाश में विदेश आए और आखिरकार वहीं बस गए. शुरू से ही उन्होंने डियाज को एक स्पोर्ट्सपर्सन बनाने की ख्वाहिश की थी, और वक्त के साथ, डियाज में क्रिकेट को लेकर गहरी दिलचस्पी पैदा हुई.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर के लिए चुनी 31 नंबर जर्सी
डीयाज ने बताया कि वो पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वार्नर के डेडिकेटेड फैन हैं और गर्व से अपने आदर्श के जैसी जर्सी नंबर 31 पहनते हैं. उनके पिता ओडिशा से तकरीबन 20 साल पहले मलेशिया)आए, पढ़ाई की, नौकरी पाई, और डियाज मलेशिया में ही पैदा हुए. 10 साल की उम्र में, मैं कुआलालम्पुर में स्टेट अंडर-16 टीम में शामिल हुआ, और 13 साल की उम्र में, मैंने 2023 में मलेशिया अंडर-16 को रिप्रेजेंट किया. इस साल, मैंने मलेशिया अंडर-16 की कप्तानी की और अब अंडर-19 टीम को लीड कर रहा हूं. मैं ये सब अपने माता-पिता के बिना नहीं कर सकता था. मेरी मां पिछले 10 सालों से रोज मुझे ट्रेनिंग के लिए ले जाती रही हैं. मैं डेविड वार्नर की मैदान में अग्रेशन को अडमायर करता हूं वो मेरे आदर्श हैं, और मैंने उन्हें सम्मान देने के लिए जर्सी नंबर 31 चुना.’

विज्ञापन

विराट कोहली के फैन
मलेशिया के ऑलराउंडर मोहम्मद आलिफ ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार उनके इंस्पिरेशन हैं. वो मलेशिया से ही हैं और उन्होंने तकरीबन 10 या 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया. एक टीचर ने मुझे कुवालालंपुर में हो रहे एक टूर्नामेंट में खेलने वाली क्रिकेट टीम के बारे में बताया, और मैंने अपनी मां से इजाजत मांगी. वो हमेशा मेरा सपोर्ट करती रही हैं, कहती हैं कि मुझे वो करना चाहिए जो मुझे पसंद हो लेकिन कोई भी लापरवाह काम नहीं करना चाहिए,’ आलिफ ने हंसते हुए कहा, “मैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ