TrendingiranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

U19 World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर नजरें, जानें प्लेइंग 11, पिच और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND U19 vs PAK U19: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में आज बड़ा मैच होने जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी पर इस मैच में नजरें टिकी रहने वाली हैं. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को बड़े अंतर से हराने की जरूरत है. इसी कारण मैच रोमांचक होगा. आइए संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग समेत अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा मैच

IND U19 vs PAK U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. सुपर 6 का ये दोनों टीमों का आखिरी मैच होगा. पाकिस्तान टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर रहने वाली है. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में ये मैच होने वाला है, जहां की पिच गेंदबाजों को सपोर्ट करती है. आइए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी पर नजर डालते हैं.

IND vs PAK: U19 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक 10 मैच हुए हैं. दोनों टीमों ने अब तक 5-5 मैचों में जीत दर्ज की है. आपको बता दें कि उनके बीच हुए पिछले 6 मैचों में से 5 भारत ने जीते हैं. टीम इंडिया बेहतरीन फॉर्म में हैं और वो अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

IND U19 vs PAK U19 मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान युसूफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

ये भी पढ़ें:- ईशान किशन या संजू सैमसन, कौन करेगा ओपनिंग? T20 World Cup 2026 से पहले कप्तान सूर्या ने दिया जवाब!

IND U19 और PAK U19 का पूरा स्क्वाड

भारत U19 का पूरा स्क्वाड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, किशन कुमार सिंह.

पाकिस्तान U19 का पूरा स्क्वाड: फरहान यूसुफ (कप्तान), समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, अली हसन बलूच, दानियाल अली खान, उमर जैब, नकाब शफीक, अब्दुल कादिर.

IND U19 और PAK U19 मैच कब, कहां और कैसे देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में मैच 1 फरवरी 2026 यानी आज होने वाला है. भारतीय समय अनुसार ये मुकाबला दोपहर 1 बजे शुरू हो जाएगा. फैंस इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं. ऑनलाइन फैंस इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- शतक तो बस शुरुआत है! ईशान किशन ने T20 World Cup के लिए फूंका बिगुल, बोले- मैं अभी पूरी तरह…


Topics:

---विज्ञापन---