शतक तो बस शुरुआत है! ईशान किशन ने T20 World Cup के लिए फूंका बिगुल, बोले- मैं अभी पूरी तरह...

Ishan Kishan Statement: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में हुए सीरीज के आखिरी मैच में जोरदार शतक ठोका. टी20 वर्ल्ड कप से पहले किशन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. किशन ने अब अपने शतक के बारे में बात की और इसी बीच उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हुंकार भर दी. उन्होंने अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की.

Ishan Kishan Statement

शतक पर क्या बोले किशन?

Ishan Kishan Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ईशान किशन बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 43 गेंद खेलकर 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली. ईशान ने इसी बीच 6 चौके और 10 छक्के जड़े. किशन का यह कमबैक फैंस को बहुत पसंद आया है. किशन को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. अब उन्होंने पांचवें मैच के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए बिगुल फूंका. उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि शतक तो अभी सिर्फ शुरुआत है.

विज्ञापन

‘टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस है’

पांचवें टी20 के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन ने अपनी शतकीय पारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं अभी पूरी तरह फॉर्म में नहीं आया हूं. मैंने अच्छा किया है और मुझे ये अवॉर्ड मिल रहे हैं. हालांकि, मेरा फोकस पूरी तरह से वर्ल्ड कप पर है. उस मंच पर थोड़ी अधिक मेहनत की जरूरत होगी. सबसे जरुरी यह है कि फॉर्म को उस टूर्नामेंट तक लेकर जाना है और अपना योगदान देते रहना है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पर साथ जुड़ गया T20I का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड!

शतक की परवाह नहीं

ईशान किशन ने बताया कि अभी टीम इंडिया जिस तरह से खेल रही है, प्लेयर्स को शतक की परवाह नहीं होती है. वो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने पर फोकस करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी टीम में अब सभी का सोचने का तरीका ऐसा है. भले ही आप किसी कीर्तिमान के करीब हो, इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर आप उस समय सिंगल्स लेने लग गए, तो फिर आपको बाद में महसूस होगा कि बड़े शॉट लगाने का मौका आपने गंवा दिया है. इसी वजह से अगर शॉट लगाने जैसी गेंद है, तो फिर आपको उसके पीछे जाना ही होगा. हमारा लक्ष्य मैच जीतने पर है, निजी कीर्तिमान बनाने में नहीं.’

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा से मिला आत्मविश्वास

ईशान किशन ने बताया कि अभिषेक शर्मा के खेलने के तरीके ने उन्हें भी आत्मविश्वास प्रदान किया. किशन ने कहा, ‘ईमानदारी से बताऊं, तो ज्यादा कुछ नहीं सोचा. शुरुआत में गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से काफी मदद मिलती है. आप उनके खेलने का तरीका देखते हैं और सोचते हैं कि टीम को यही मोमेंटम चाहिए. इसके बाद आप गेंद के हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं. मेरे लिए ये तरीका आज काम किया.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ