ईशान किशन या संजू सैमसन, कौन करेगा ओपनिंग? T20 World Cup 2026 से पहले कप्तान सूर्या ने दिया जवाब!

Ishan Kishan or Sanju Samson: संजू सैमसन टी20 में भारत में प्रमुख ओपनर हैं. हालांकि, ईशान किशन ने न्यूजीलैंड सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए उस स्पॉट के लिए दावेदारी पेश कर दी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू और ईशान में से किसे मौका मिलेगा, ये सभी जानना चाहते हैं. अब कप्तान सूर्या ने इसपर जवाब दिया है.

Ishan Kishan Sanju Samson Suryakumar yadav

ईशान या संजू, कौन होगा ओपनर?

Ishan Kishan or Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ने वाली है. संजू सैमसन भारत के प्रमुख ओपनर के रूप में न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में उतरे थे लेकिन 5 मैचों में वो मात्र 46 रन बनाए पाए. दूसरी ओर, भारतीय टीम के बैकअप सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 4 मैचों में 215 रन ठोक दिए. अब सभी के मन में सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन फॉर्म ईशान खेलेंगे, या रेगुलर ओपनर संजू के साथ टीम जाएगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस सवाल का जवाब दिया.

विज्ञापन

ईशान या संजू, कौन होगा ओपनर?

कप्तान सूर्यकुमार यादव से पांचवें टी20 अंतर्राष्ट्रीय के बाद पूछा गया कि तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे, ऐसे में ईशान खेलेंगे, या संजू. सूर्या ने जवाब देते बताया कि तिलक की फिटनेस पर कॉम्बिनेशन निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी तक तिलक वर्मा के बारे में पूरी तरह कुछ नहीं पता है. हालांकि, हमें यह बताया गया है कि वो अच्छे नजर आ रहे हैं और उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी है. अगर वो वापस आते हैं, तो फिर सभी 15 सदस्यों के साथ ये सिरदर्द लेना काफी अच्छा होगा. सभी खिलाड़ी प्लेइंग 11 में खेलने के काबिल हैं. आपको 7 तारीख को जरूर पता लग जाएगा कि ईशान किशन खेलेंगे, या संजू सैमसन.’

विज्ञापन

ईशान किशन ने संजू के होमटाउन में जड़ा शतक

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने का मौका माल. वो काफी अच्छे टच में नजर आए. उन्होंने रायपुर टी20 मैच 78 रन की बेहतरीन पारी खेली. संजू शुरुआती 4 मैचों में संघर्ष करते हुए नजर आए. अपने होमटाउन तिरुवनंतपुरम में हो रहे पांचवें टी20 में संजू के पास आखिरी मौका था लेकिन वो मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

ईशान किशन के पास बड़ी पारी खेलकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अपना स्पॉट फिक्स करने का सुनहरा मौका था. उन्होंने दोनों हाथ से इसका फायदा उठाया और 43 गेंदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. लग रहा है कि संजू के बजाय ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ