Tom Latham & Devon Conway: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे ने इतिहास रच दिया है. 148 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार टेस्ट में दोनों ओपनर्स ने शतक जड़ा. एक पारी में दोनों ओपनर्स का शतक जड़ना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजों को टेस्ट की दोनों पारियों में 100 का आंकड़ा पार करना सही मायने में काफी बड़ी उपलब्धि है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के दोनों बल्लेबाजों ने शतकों की झड़ी लगा दी.
टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे ने किया बड़ा कारनामा
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की. कप्तान टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे ओपनिंग करने आए. दोनों के बीच 323 रन की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली. टॉम लैथम ने 246 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 1 छक्के के साथ 137 रन की बेहतरीन पारी खेली. लैथम के आउट होने के बाद भी डेवॉन नहीं रुके और उन्होंने 367 गेंदों में 31 चौके के साथ 227 रन बनाए. पहली पारी में दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने 100 का आंकड़ा पार किया.
दूसरी पारी में भी टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे का दबदबा देखने को मिला. न्यूजीलैंड के पास 155 रन की बढ़त थी और उन्हें दूसरी पारी में तेज गति से रन बनाने थे. टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे ने बढ़िया तरह से शुरुआत की. कप्तान लैथम ने 130 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके साथी डेवॉन कॉन्वे 139 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के के साथ 100 रन बनाने में सफल हुए. कीवी ओपनर्स ने दोनों पारियों में 100 का आंकड़ा पार किया और ये 148 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा ‘बैजबॉल’ का गुरुर, एशेज सीरीज जीतकर जारी रखी 10 सालों की बादशाहत
टेस्ट सीरीज जीत के करीब न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है और उन्हें सीरीज अपने नाम करने के लिए 462 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करना है. वेस्टइंडीज के लिए इतना बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज करना आसान नहीं होगा, क्योंकि अब सिर्फ पांचवें दिन का खेल बचा है. अगर मैच ड्रॉ भी होता है, तो कीवी टीम के नाम ये टेस्ट सीरीज होगी. हालांकि, न्यूजीलैंड सीरीज जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- गिल के टीम इंडिया से बाहर होने पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी, T20 World Cup सिलेक्शन के बाद VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
48 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines