गिल के टीम इंडिया से बाहर होने पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी, T20 World Cup सिलेक्शन के बाद VIDEO वायरल

Gautam Gambhir Silent Gill Dropped: भारतीय टी20 स्क्वाड से शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है और अब वो 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनेंगे. शुभमन पहले टीम के उपकप्तान थे और उन्हें बाहर किया जाना सभी को हैरान कर गया. गौतम गंभीर से सवाल पूछा गया कि गिल क्यों बाहर हुए लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Gautam Gambhir Silent Gill Dropped

गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी

Gautam Gambhir Silent Gill Dropped: शुभमन गिल को भारत की टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है. कुछ महीनों पहले उन्हें टी20 स्क्वाड में उपकप्तान के रूप में जगह दी गई थी लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. वो टीम कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठ रहे थे और इसी कारण उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है और अब वो 2026 का वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उनसे गिल को बाहर किए जाने पर सवाल किया गया. गंभीर इसी बीच एकदम चुप नजर आए.

विज्ञापन

गिल को बाहर किए जाने पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी

शुभमन गिल को जब टी20 स्क्वाड में बतौर उपकप्तान लाया गया था, तो लग रहा था कि उन्हें अब लंबे समय तक मौके मिलेंगे और वो टी20 वर्ल्ड कप भी जरूर खेलेंगे. हालांकि, जब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में टीम का ऐलान किया, तो सभी हैरान रह गए. गिल का नाम टीम में नहीं था और तीसरे ओपनर के रूप में ईशान किशन को जगह मिली.

विज्ञापन

गौतम गंभीर का एयरपोर्ट से बाहर आते हुए एक वीडियो सामने आया, जहां मीडिया ने उनसे T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सिलेक्शन और शुभमन गिल को बाहर किए जाने पर सवाल किया. टीम इंडिया के हेड कोच ने चुप्पी साधी और सभी सवालों को नजरअंदाज करते हुए कार में बैठकर चले गए. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और सभी हैरान है कि टी20 वर्ल्ड कप को लेकर गंभीर कुछ नहीं बोले.

ये भी पढ़ें:- SKY की T20 World Cup टीम से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल? कप्तान सूर्या ने बताई इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

शुभमन गिल का हालिया प्रदर्शन रहा निराशाजनक

टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल टी20 में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 श्रृंखला में गिल ने मात्र 132 रन बनाए, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला में गिल ने 3 टी20 मैचों में 32 रन बनाए. इसी निराशाजनक प्रदर्शन के चलते गिल को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया. हालांकि, कप्तान और चीफ सिलेक्टर ने टीम कॉम्बिनेशन को असली कारण बताया.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ