AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा 'बैजबॉल' का गुरुर, एशेज सीरीज जीतकर जारी रखी 10 सालों की बादशाहत

AUS Wins Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में चल रहे तीसरे टेस्ट में 82 रन से बड़ी जीत दर्ज की और एशेज सीरीज अपने नाम कर ली. 3-0 से ऑस्ट्रेलिया आगे निकल चुकी है और उन्होंने 10 सालों से चल रही अपनी बादशाहत को जारी रखा है. इंग्लैंड लंबे समय से एशेज नहीं जीता है और उनकी हार का सिलसिला इस बार भी जारी रहा.

Ashes Test (1)

ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज सीरीज

AUS Wins Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में तीसरे एशेज टेस्ट का समापन हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने 435 रनों का लक्ष्य दिया और लग रहा था कि इंग्लैंड काफी आसानी से घुटने टेक देगी. हालांकि, इंग्लिश टीम ने शानदार टक्कर दी और मैच बेहद करीब गया. एक समय पर महसूस हुआ कि इंग्लैंड पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा कर लेगी लेकिन विल जैक्स के आउट होने के बाद चीजें पलट गई. ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से एडिलेड टेस्ट जीता और एशेज सीरीज पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जीता एडिलेड टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में हुए तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बनाए. एलेक्स कैरी ने 106 रन की बेहतरीन पारी खेली. जवाब में इंग्लैंड की टीम 286 रन बना पाई. बेन स्टोक्स ने 83 और जोफ्रा आर्चर ने 51 रन बनाकर इंग्लैंड की लाज बचाई, वरना वो इतने रन भी नहीं बना पाते. ऑस्ट्रेलिया के पास 85 रन की बढ़त थी और उन्होंने 349 रन बनाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. इंग्लैंड के सामने 435 रन का बड़ा स्कोर था, जिसे चेज करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा था.

विज्ञापन

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. जो रूट और हैरी ब्रुक को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो पारी को बड़ा नहीं कर पाए. जैक क्राउली ने 85 रन की बेहतरीन पारी खेली. जेमी स्मिथ और विल जैक्स के बीच बड़ी पार्टनरशिप हुई और लगने लगा कि इंग्लैंड लक्ष्य के करीब चली जाएगी. स्मिथ के आउट होने के बाद जैक्स ने ब्रायडन कार्स के साथ पार्टनरशिप की. हालांकि, स्मिथ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह दबदबा बना लिया और जोश टंग का आखिरी विकेट लेकर एडिलेड टेस्ट 82 रन से जीता.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो एशेज टेस्ट जीते. अब एडिलेड टेस्ट में जीत के साथ उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है. 2015 में आखिरी बार इंग्लैंड ने एशेज सीरीज जीती थी. इसके बाद से अब तक वो इस बड़ी टेस्ट श्रृंखला को अपने नाम नहीं कर पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 10 सालों की अपनी बादशाहत जारी रखी और बैजबॉल अंदाज में खेलने वाली इंग्लैंड की टीम का गुरुर तोड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ