Asia Cup फाइनल के बाद फिर Tilak Varma ने बचाई टीम इंडिया की लाज, खेली एक और धांसू पारी

Tilak Varma: तिलक वर्मा एक बार फिर टीम इंडिया की लाज बचाने में सफल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जब तिलक बल्लेबाजी करने उतरे, तो टीम 20 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 94 रन जड़े.

Tilak Varma

Tilak Varma

Tilak Varma: एशिया कप 2025 के फाइनल में शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा ने एक बार फिर टीम इंडिया की लाज बचाई है. इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए जब तिलक बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो टीम सिर्फ 17 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. भारतीय टीम मुश्किल में थी.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा, प्रभसिमसन और कप्तान श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट चुके थे. हालांकि, इसके बाद तिलक खूंटा गाड़कर क्रीज पर खड़े हो गए और उन्होंने कंगारू गेंदबाजों की खूब खबर ली. तिलक के बल्ले से निकली 94 रनों की लाजवाब पारी के बूते भारतीय टीम 246 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही.

विज्ञापन

तिलक फिर बने संकटमोचक

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत बेहद खराब रही. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो प्रभसिमरन सिंह महज एक रन बनाकर चलते बने. इसके बाद पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. अय्यर 8 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए. 20 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद तिलक वर्मा मैदान पर उतरे. उन्होंने आते के साथ ही मोर्चा संभाला.

विज्ञापन

तिलक को दूसरे छोर से रियान पराग का अच्छा साथ मिला. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी जमाई. रियान 58 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, तिलक एक छोर संभालकर खड़े रहे और आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट होने से पहले उन्होंने 122 गेंदों पर 94 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान तिलक ने 5 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए. तिलक की पारी के चलते इंडिया-ए की टीम 246 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही.

एशिया कप फाइनल में मचाया था धमाल

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने इससे पहले एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में अपनी धांसू बैटिंग से खूब गर्दा उड़ाया था. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में तिलक ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की शानदार पारी खेली थी. तिलक उस वक्त टीम इंडिया के लिए संकटमोचक साबित हुए थे जब भारतीय टीम सिर्फ 20 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. तिलक ने पहले संजू सैमसन और फिर शिवम दुबे संग मिलकर अहम साझेदारी जमाते हुए भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में 5 विकेट से जीत दिलाई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ