IPL 2027 से पहले इतने इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है टीम इंडिया, ऐसे होगी अगले वर्ल्ड कप की तैयारी

IPL 2027: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल के अगले सीजन से पहले टीम इंडिया तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास कर रही है. ऐसे में कई मुकाबले इस दौरान टीम इंडिया खेलने वाली है.

Team India

Team India

IPL 2027: टीम इंडिया मौजूदा समय में सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही सिर्फ अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड फिलहाल अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. आईपीएल 2027 से पहले टीम इंडिया की सभी सीरीज अब लगभग पक्की नजर आ रही है. इस दौरान भारतीय टीम कई बड़ी सीरीज खेलते हुए नजर आने वाली है. गिल-गंभीर इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2027 की भी तैयारी करने वाले हैं. 

विज्ञापन

अगले आईपीएल सीजन से पहले इतने मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया 

भारतीय टीम आईपीएल 2027 से पहले कुल 53 इंटरनेशनल मुकाबले खेल सकती है. जिसमें 10 टेस्ट, 20 वनडे और 23 टी-20 मुकाबले खेले जा सकते हैं. 10 में से 9 टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला टेस्ट मैच इस आईसीसी इवेंट का हिस्सा नहीं है. बात वनडे सीरीज की करें तो टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिए कुल 20 अहम मुकाबले खेलने वाली हैं. आईपीएल 2027 के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम बड़े वनडे सीरीज खेलेगी. टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया बैक टू बैक वर्ल्ड चैंपियन बनी है. ऐसे में इस फॉर्मेट में टीम इंडिया ज्यादा मुकाबले खेलने वाली है. अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैच इसमें हाल में ही जुड़े हैं. 

विज्ञापन

दबाव में हैं शुभमन गिल और गौतम गंभीर 

आईपीएल 2026 के फौरन बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से टेस्ट मैच खेलने वाली है. जिसके बाद दोनों ही टीमों के बीच 3 वनडे मैच भी 13 जून से खेले जाएंगे. इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के ऊपर दबाव रहने वाला है. हेड कोच गौतम गंभीर लंबे ब्रेक के बाद अब टीम के साथ जुड़ने वाले हैं. हालांकि कप्तान शुभमन गिल को आईपीएल 2026 के बाद बिल्कुल भी आराम नहीं मिला है. 2 जून से टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी टेस्ट की तैयारी शुरू करेंगे. इस सीरीज के दौरान कई खिलाड़ियों की अग्नि परीक्षा होने वाली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ