'मेरे कंधे पर बंदूक…’ दिग्गज Sunil Gavaskar को आखिरकार किस बात पर देनी पड़ी सफाई?  

Sunil Gavaskar: भारतीय टीम के दिग्गज सुनील गावस्कर से जोड़कर सोशल मीडिया पर कई बयान चल रहे थे. जिसमें कहा जा रहा था कि गावस्कर ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल की आलोचना की है. हालांकि अब खुद पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने इस बयान पर सफाई देते हुए बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मेरे कंधे पर बंदूक रख कर मत चलाओ.

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar: टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान और सोशल मीडिया पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं. जिसके कारण ही उनसे जोड़कर कई बयान सोशल मीडिया पर भी चलते रहते हैं, ये स्टेटमेंट उन्होंने दिए भी नहीं होते हैं. हेड कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल पर दिग्गज गावस्कर से जोड़कर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस पर अब दिग्गज ने अपनी सफाई पेश की और साथ ही में उन्होंने ऐसी फेक खबर फैलाने वालों को चेतावनी भी दी है. 

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने दी अपने बयान की सफाई 

हेड कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल है. जिसमें कहा गया कि दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा है कि, ‘मैंने भारतीय वनडे क्रिकेट को इतनी बुरी हालत में कभी नहीं देखा. गंभीर को सब कुछ बीसीसीआई से मिला, उन्होंने केकेआर के अपने स्टाफ को लाया, आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान को बदल दिया. इस टीम इंडिया की इस बुरी हालत और उसकी बेरुखी का पूरा श्रेय उन्हें जाता है.’ बाद में स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि ये बयान उन्होंने नहीं किया है. उनका कहना है कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि ये क्यों उनसे जोड़कर वायरल किया जा रहा है.  

विज्ञापन

दिग्गज गावस्कर ने दी बड़ी चेतावनी 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके साथ पहले भी ऐसा हो चुका है. उनसे जोड़कर कई बयान चला दिए जाते हैं. ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘मेरे कंधे पर रखकर बंदूक मत चलाओ.’ हालांकि दिग्गज गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बोलते हुए कहा, ‘सरप्राइज मत होना अगर रोहित और कोहली अगले दो मैचों में बड़ी पारी खेल दें. वह जितना ज्यादा खेलेंगे, जितना ज्यादा टाइम नेट्स में बिताएंगे उतनी ही जल्दी वो अपनी लय में आएंगे. एक बार अगर वह रन शुरू कर देंगे, तो भारतीय टीम का टोटल 300 या 300 प्लस होगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ