विराट-सिराज से लेकर स्मृति मंधाना तक ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं, स्टार स्पोर्ट्स ने पोस्ट की वीडियो 

Indian Cricket Team: दिवाली के एक दिन पहले भारतीय पुरुष और महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों टीमें इस त्यौहार को मनाकर मैदान पर वापसी करने का पूरा प्रयास करेंगी. उससे पहले भारतीय टीम के सितारों ने फैंस को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है. जिसका वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में विराट कोहली के अलावा भी कई बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team: आज पूरा भारत दिवाली का त्यौहार मना रहा है. वहीं भारत की महिला और पुरुष टीम मैदान पर धमाकेदार वापसी का प्लान बना रही है. छोटी दिवाली के दिन दोनों भारतीय टीमों को हार का सामना करना पड़ा था. दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय टीम के सुपरस्टार्स ने फैंस को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है. ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जारी किया है. जिसमें विराट कोहली और स्मृति मंधाना जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आए हैं. 

विज्ञापन

भारतीय सितारों ने दी दिवाली की बधाई 

स्टार स्पोर्ट्स के इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. जिसमें विराट कोहली, स्मृति मंधाना, केएल राहुल, टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल, प्रतिका रावल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, और ऋचा घोष का नाम भी शामिल है. इन खिलाड़ियों ने फैंस के जीवन में बहार होने की भी आशा की. आपको बता दें की पुरुष टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर उन्हें पहले वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप 2025 में खेल रही है. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं, जिससे वो अगले मुकाबले में धमाकेदार कमबैक कर सके.  

विज्ञापन

बीसीसीआई ने भी फैंस को दी शुभकामनाएं 

सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने भी फैंस को दिवाली की बधाई दी. वहीं भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए!’ पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘यह दिवाली आपके जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे. सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.’ मौजूदा समय में एनसीए के प्रमुख और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने भी फैंस को इस त्यौहार की बधाई दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ