IND vs ENG: 93 साल में जो नहीं हुआ वो गिल की युवा ब्रिगेड ने कर दिखाया, ऐतिहासिक पल का गवाह बना ओवल का मैदान

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में 6 रनों से हराया। सिराज ने टेस्ट के आखिरी दिन अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पूरी तरह से पलट डाला।

IND vs ENG

IND vs ENG

IND vs ENG: ओवल के मैदान पर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने वो कर दिखाया है, जो आजतक कभी नहीं हो सका था। टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रनों की दरकार थी, लेकिन सिराज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से टीम इंडिया की हार को जीत में तब्दील कर दिया। मियां भाई ने गस एटकिंसन को क्लीन बोल्ड करते हुए भारत की जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 2-2 से बराबर भी कर दिया। गिल की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया ने वो कारनामा कर डाला है, जो 93 साल में आजतक नहीं हो सका था।

विज्ञापन

93 साल में पहली बार हुआ ऐसा

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने घर से बाहर खेलते हुए सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच जीता है। ओवल में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया के नाम यह ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। टेस्ट क्रिकेट में यह भारतीय टीम की रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत है।

विज्ञापन

टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। पांचवें दिन बल्लेबाजी करने उतरे जेमी स्मिथ और ओवरटन। स्कोर 347 रन पहुंचा और सिराज की एक लहराती हुई गेंद जेमी स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर धुव जुरैल के हाथों में समां गई।

इंग्लैंड को सातवां झटका लग चुका था। स्कोर कार्ड में अभी 7 रन और ही जुड़े थे कि मियां भाई ने जेमी ओवरटन की पारी का भी अंत कर दिया। इंग्लैंड ने अब 8 विकेट गंवा दिए थे और जीत अभी भी 20 रन दूर थी। दूसरे छोर से कहर बरपा रहे प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ से निकली एक और धांसू गेंद जोश टंग का स्टंप ले उड़ी। इंग्लैंड खेमे में सन्नाटा छा गया और भारतीय टीम और दर्शकों में मानो नई जान से आ गई। मगर अभी काम पूरा नहीं हुआ था और एक विकेट बाकी थी।

विज्ञापन

सिराज ने पलटी बाजी

क्रिस वोक्स चोटिल होने के बावजूद मैदान पर उतरे। मगर टीम इंडिया को खतरा गस एटकिंसन से था। एटकिंसन हर बॉल पर बल्ला घूमा रहा थे। एटकिंसन एक बॉल को कनेक्ट करने में भी सफल रहे और उन्हें 6 रन मिले। अब इंग्लैंड को 11 रनों की जरूरत थी। एक-एक रन करके इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच रही थी। मेजबान टीम को 7 रनों की दरकार थी और अब चारों तरफ टेंशन का माहौल हो गया था। उम्मीदें सिर्फ और सिर्फ सिराज पर टिकी हुई थीं। फिर सिराज के हाथ से निकली कमाल की यॉर्कर, जो एटकिंसन का ऑफ स्टंप ले उड़ी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट को 6 रनों से अपने नाम कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ