IND vs SL: टीम इंडिया को अगर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल खेलना है, तो श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करना होगा. इसके लिए फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम जमकर अभ्यास कर रही है. हालांकि फिर भी टीम में कुछ कमियां नजर आ रही है. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर टेंशन में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अभ्यास सत्र के दौरान माहौल बहुत ही गर्म नजर आ रहा था. जिसका कारण अब साफ हो गया है.
---विज्ञापन---
क्यों टेंशन में हैं शुभमन गिल और गंभीर?
श्रीलंका में जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी करनी पड़ेगी. फिलहाल इस मामले में स्थिति खराब नजर आ रही है. भारतीय टीम के बल्लेबाजों का स्पिन के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में अभ्यास सत्र के दौरान भी कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को इसी बात की टेंशन है. अगर इस सीरीज में भी टीम इंडिया को जीत नहीं मिली है, तो गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट से हटाया भी जा सकता है. वहीं इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार होना चाहती है. जिससे गलती की बहुत ही कम गुंजाइश हो.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर क्यों हो रहे हैं बार-बार चोटिल? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
---विज्ञापन---
दबाव में नजर आ रही है टीम
हाल के समय में टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. जिसके कारण ही सभी खिलाड़ियों के ऊपर भी दबाव नजर आ रहा है. इस बीच कप्तान और कोच को सबसे ज्यादा उम्मीद दिग्गज रवींद्र जडेजा से है. वो ही इस टीम को बैलेंस प्रदान कर सकते हैं. वहीं बल्लेबाजी में सरफराज खान की वापसी से स्पिन के खिलाफ कमजोरी पर भी काम हो सकता है. लेकिन इन सबके बाद भी कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान केएल राहुल और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ज्यादा जिम्मेदारी लेकर खेलना होगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के 4 खिलाड़ियों से सावधान रहेगी टीम इंडिया, एक गेंदबाज ने 23 मैचों में लिए 125 विकेट
---विज्ञापन---