भारतीय क्रिकेटर क्यों हो रहे हैं बार-बार चोटिल? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने से बीसीसीआई की टेंशन बढ़ गई है. भारत के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों चोटिल हैं और टीम का हिस्सा नहीं हैं. अब खिलाड़ियों की चोटिल होने की वजह सामने आई है. एक सूत्र ने इसका खुलासा किया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

भारतीय क्रिकेटर इन दिनों खूब चोटिल हो रहे हैं. भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज से भी साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा मौजूदा समय में भारत के 10 से ज्यादा खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं. बीसीसीआई खिलाड़ियों की चोट से चिंता में है. हाल ही में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा किया था, जहां उन्होंने वीवीवएस लक्ष्मण से मुलाकात की थी. अब खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह सामने आई है.

विज्ञापन

क्यों बड़ी संख्या में चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार टीम ऑफ इंग्लैंड के एक सूत्र ने दावा किया कि आईपीएल के दौरान फ्रेंचाइजी और वित्तीय दबाव के कारण खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद खेलते रहते हैं और आखिरी में बोर्ड के पुनर्वास केंद्र में पहुंचते हैं. यानी साफ है कि आईपीएल में हल्की फुल्की चोट के बाद भी खिलाड़ी खेलते रहते हैं, जो बाद में बड़ी समस्या बनती है.

विज्ञापन

इसके अलावा एक सूत्र ने कहा “बहुत ज्यादा क्रिकेट. मानव शरीर की भी एक सीमा होती है. अत्यधिक उपयोग और तनाव से होने वाली चोटें, खासकर उम्रदराज खिलाड़ियों में, खेल में वापसी के लिहाज़ से अनिश्चित होती हैं. खिलाड़ी फ्रेंचाइजी और वित्तीय दबावों के कारण आईपीएल के दौरान चोटिल होने के बावजूद खेलते हैं और फिर उन्हें अनुभवहीन सीओई फिजियो के भरोसे छोड़ दिया जाता है.”

ये खिलाड़ी चल रहें हैं चोटिल

भारतीय टीम में हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग), नीतीश कुमार रेड्डी (हैमस्ट्रिंग) और वाशिंगटन सुंदर (क्वाड्रिसेप्स) भी चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं. इसके अलावा हार्दिक पांड्या (क्वाड्रिसेप्स), वरुण चक्रवर्ती (हैमस्ट्रिंग) और प्रिंस यादव (हैमस्ट्रिंग) की समस्या से जूझ रहे हैं. भारत को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है. इसके अलावा टीम इंडिया अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में जगह बनाती है तो चोटिल खिलाड़ियों की वजह से टीम को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ