PAK vs NED: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच 11 बजे सुबह से खेला जाएगा. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई है. भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करके पाकिस्तान की टीम पहले से ही फंसी हुई नजर आ रही है. ऊपर से अब इंद्रदेव भी अब पाकिस्तानी टीम से नाराज नजर आ रहे हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बारिश पाकिस्तानी टीम का समीकरण खराब कर सकती है.
कैसा रहेगा इस मुकाबले में मौसम?
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश का साया नजर आ रहा है. एक्यूवेदर के अनुसार, मुकाबले के दौरान तापमान थोड़ा ज्यादा रहने वाला है, क्योंकि स्टेडियम चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है. दिन में तापमान 33 डिग्री के करीब रहेगा और मैच आगे बढ़ने पर यह 29 डिग्री से भी कम हो जाएगा. बारिश की बहुत ज्यादा संभावना है. जबकि बारिश के 1.5 घंटे हो सकता है. जिसका मतलब है कि अगर बारिश खेल के दौरान होती है, तो मैच पर असर पड़ सकता है.
अगर ये मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है, तो पाकिस्तान की टीम बुरा फंस जाएगा. भारत के खिलाफ मुकाबला टीम पहले से ही नहीं खेल रही है. ऐसे में इस मुकाबले में भी उन्हें पूरे 2 पॉइट नहीं मिलते हैं, तो उनके लिए सुपर 8 का रास्ता बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की टीम को यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के रोमांच में चार चांद लगाएंगे ये दिग्गज प्लेयर्स, टूर्नामेंट के कमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
नीदरलैंड्स स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, जैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब ज़ुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन.
पाकिस्तान स्क्वॉड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
ये भी पढ़ें: PAK vs NED: बायकॉट के बाद क्या भारत में देख पाएंगे पाकिस्तान का मैच? जानें Live स्ट्रीमिंग डिटेल्स
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
25 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
36 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines