T20 WC 2026 के रोमांच में चार चांद लगाएंगे ये दिग्गज प्लेयर्स, टूर्नामेंट के कमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान

T20 WC 2026 Commentary Panel: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया गया है. पाकिस्तान के पूर्व तीन प्लेयर्स को इस पैनल में जगह दी गई है. वहीं, रवि शास्त्री समेत कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी आवाज से टूर्नामेंट के रोमांच को बढ़ाते हुए नजर आएंगे.

Ravi Shastri

T20 WC 2026 Commentary Panel

T20 WC 2026 Commentary Panel: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का घमासान 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपनी ही सरजमीं पर टीम इंडिया टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, टूर्नामेंट में इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने का फैसला लिया है. इस बीच, विश्व कप के कमेंट्री पैनल का ऐलान हो गया है, जिसमें कई दिग्गज प्लेयर्स को जगह दी गई है. पाकिस्तान के पूर्व तीन खिलाड़ियों को भी पैनल में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

कमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच में जान फूंकने के लिए पूर्व स्टार प्लेयर्स से सजे कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी गई है. पैनल में नासिर हुसैन, रवि शास्त्री और इयान बिशप के साथ इयान स्मिथ टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे. उनका साथ देने के लिए सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक, कुमार संगाकारा, सैमअुल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट, मैथ्यू हेडन, डेल स्टेन, माइकल एथर्टन, शॉन पोलक, केटी मार्टिन, साइमन डॉल को चुना गया है. इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर्स पैनल में एरोन फिंच को भी रखा गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व तीन प्लेयर्स को भी मिली जगह

विश्व कप के कमेंट्री पैनल में पाकिस्तान के पूर्व तीन प्लेयर्स को भी रखा गया है. वसीम अकरम, वकार यूनिस और रमीज राजा को शामिल किया गया है. ग्लोबल ब्रॉडकास्टर्स में हर्षा भोगले, मपुमेलेलो , डैनी मॉरिसन, निक नाइट, अथर अली खान, बाजिद खान, रौनक कपूर और नाइल जॉन ओ’ब्रायन को रखा गया है.

पहले दिन खेल जाएंगे 3 मुकाबले

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान की भिड़ंत नीदरलैंड्स के साथ होगी. वहीं, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से होगा. बता दें कि बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप का टिकट मिला है. दिन के तीसरे मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अमेरिका के साथ होनी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ