PAK vs NED: बायकॉट के बाद क्या भारत में देख पाएंगे पाकिस्तान का मैच? जानें Live स्ट्रीमिंग डिटेल्स 

PAK vs NED: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेला जाएगा. जहां पर पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड की टीम से होने वाला है. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट करने वाली है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुकाबले भारत में देख पाएंगे या नहीं?

when and where to watch pak vs ned match

when and where to watch pak vs ned match

PAK vs NED: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेलने वाली है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड क्रिकेट टीम से होने वाला है. पाकिस्तान की टीम बड़े टूर्नामेंट में छोटी टीमों से हार जाती है. ऐसे में ये मुकाबला भी बेहद खास होने वाला है. भारत के साथ मुकाबला बायकॉट करने वाली पाकिस्तान की टीम का मैच क्या भारत में फैंस देख पाएंगे या नहीं? फिलहाल ये बड़ा सवाल है. इसके अलावा मैच कहां देखें ये भी एक सवाल है.  

विज्ञापन

कब और कहां पाकिस्तान और नीदरलैंड का मुकाबला? 

भले ही पाकिस्तान ने इस इवेंट में भारत के मुकाबला का बायकॉट करने का फैसला किया है, लेकिन भारत में उनके मुकाबले देख सकते हैं. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में 11 बजे सुबह मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस भारत में 10:30 बजे होना है. भारत में पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर ये मुकाबला जिओहॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है.  

विज्ञापन

हाल के समय में पाकिस्तान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि बड़े टूर्नामेंट में उनकी टीम पिछले कुछ समय से दबाव में आ जाती है. नीदरलैंड की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करके सभी का दिल जीता है. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में तो पाकिस्तान की टीम फेवरेट नजर आ रही है. पाकिस्तान के पास कई मैच विनर खिलाड़ी टीम में नजर आ रहे हैं. जिसमें बाबर आजम पर सभी की नजरें रहने वाली है. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड? जानें लव लाइफ की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

नीदरलैंड्स स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, जैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब ज़ुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन. 

पाकिस्तान स्क्वॉड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ