PAK vs NED: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेलने वाली है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड क्रिकेट टीम से होने वाला है. पाकिस्तान की टीम बड़े टूर्नामेंट में छोटी टीमों से हार जाती है. ऐसे में ये मुकाबला भी बेहद खास होने वाला है. भारत के साथ मुकाबला बायकॉट करने वाली पाकिस्तान की टीम का मैच क्या भारत में फैंस देख पाएंगे या नहीं? फिलहाल ये बड़ा सवाल है. इसके अलावा मैच कहां देखें ये भी एक सवाल है.
कब और कहां पाकिस्तान और नीदरलैंड का मुकाबला?
भले ही पाकिस्तान ने इस इवेंट में भारत के मुकाबला का बायकॉट करने का फैसला किया है, लेकिन भारत में उनके मुकाबले देख सकते हैं. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में 11 बजे सुबह मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस भारत में 10:30 बजे होना है. भारत में पाकिस्तान और नीदरलैंड के मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर ये मुकाबला जिओहॉटस्टार पर देख सकते हैं. ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है.
हाल के समय में पाकिस्तान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है. हालांकि बड़े टूर्नामेंट में उनकी टीम पिछले कुछ समय से दबाव में आ जाती है. नीदरलैंड की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करके सभी का दिल जीता है. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में तो पाकिस्तान की टीम फेवरेट नजर आ रही है. पाकिस्तान के पास कई मैच विनर खिलाड़ी टीम में नजर आ रहे हैं. जिसमें बाबर आजम पर सभी की नजरें रहने वाली है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड? जानें लव लाइफ की पूरी डिटेल्स
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
नीदरलैंड्स स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, जैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब ज़ुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन.
पाकिस्तान स्क्वॉड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के रोमांच में चार चांद लगाएंगे ये दिग्गज प्लेयर्स, टूर्नामेंट के कमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
19 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
26 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
45 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines