---विज्ञापन---

खेल angle-right

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड? जानें लव लाइफ की पूरी डिटेल्स

Who Is Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शतक ठोककर सनसनी मचा दी है. वैभव पिछले कुछ समय से लगातार धमाल मचा रहे और क्रिकेट जगत के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं, फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

Who Is Vaibhav Suryavanshi’s Girlfriend: 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इन दिनों खूब आग उगल रहा है और वह क्रिकेट की दुनिया में सनसनी बन चुके हैं. आईपीएल 2025 में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद सुर्खियों में आए वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ताबड़तोड़ शतक ठोककर तहलका मचा दिया है.

इतनी कम उम्र में वैभव अब तक कई बड़े टूर्नामेंट्स में सेंचुरी लगा चुके हैं और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं. ऐसे में फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं. खासतौर पर यह कि वैभव की गर्लफ्रेंड कौन हैं? तो चलिए आपको वैभव की लव लाइफ की पूरी जानकारी देते हैं.

---विज्ञापन---

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड?

वैभव सूर्यवंशी अपने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के सुपरस्टार बन चुके हैं. जब कोई खिलाड़ी तेजी से पॉपुलर होता है, तो लोग उसकी निजी जिंदगी को लेकर भी सर्च करने लगते हैं. हालांकि, वैभव के बारे में ऐसी कोई जानाकरी नहीं है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड है. वैभव अभी सिर्फ 14 साल के हैं, इसलिए उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और ना ही उनकी कोई रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी सामने आई है. फिलहाल उनका पूरा फोकस क्रिकेट और अपने खेल पर है.

ये भी पढ़ें- U19 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

वैभव ने U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ठोका तूफानी शतक

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई देखता रह गया. इंग्लैंड के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले में वैभव की धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218 से भी ज्यादा का रहा. इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही उन्होंने फाइनल में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या साउथ अफ्रीका को है टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का मलाल? 2 साल बाद प्रोटियाज कैप्टन ने सुनाया दिल का हाल

First published on: Feb 06, 2026 04:15 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola