‘नतीजा हमारे पक्ष में नहीं…’, इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर से चूकने पर क्या बोले नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल

T20 World Cup 2026 NEP vs ENG: इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप में नेपाल को भले ही हरा दिया हो लेकिन नेपाल ने अपने दमदार प्रदर्शन गजब की छाप छोड़ी है. इस मैच में नेपाल जीत के बेहद करीब था लेकिन अंतिम छड़ों में बाजी पलट गई. इस करीबी हार के बाद टीम के कप्तान ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं.

jacket (1) (34)

T20 World Cup 2026, NEP vs ENG: नेपाल की टीम ने टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन बड़ा उलटफेर करने से चूक गई. इंग्लैंड ने कांटे के मुकाबले में नेपाल को 4 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज किया. नेपाल के पास इस मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का मौका था लेकिन करीबी मुकाबले में चूक गई. टीम मैच तो नहीं जीत पाया लेकिन हर क्रिकेट का दिल जरूर जीत लिया है. वानखेड़े के मैदान पर खेले गए इस मैच में नेपाली दर्शक भारी संख्या में मैच देखने के लिए पहुंचे थे. इंग्लैंड के हाथों मिली इस करीबी हार के बाद टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

मुझे अपनी टीम पर गर्व है- रोहित पौडेल

नेपाल को इस दांतों तले उंगलियां चबा देने वाले मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम ने क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ दी है. इस मैच के बाद टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा, “मुझे लगता है कि लड़कों ने सब कुछ किया. मुझे उनके ऊपर बहुत गर्व है. हम इस विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं आए हैं. नतीजा हमारे पक्ष में नहीं आया लेकिन हमने इसके लिए 100 फीसदी एफर्ट दिया. हम कैलकुलेट कर रहे थे. सैम करन ने आखिरी ओवर बेहद ही शानदार डाला. हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे. पूरा नेपाल में सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंचा और मुझे लगता है आज नेपाल को हमारे ऊपर गर्व होगा.”

विज्ञापन

आखिरी ओवर में हाथों से फिसल गया मैच

नेपाल को आखिरी ओवर में जीत हासिल करने के लिए 10 रनों की दरकार थी और लोकेश बम क्रीज पर डटे हुए थे. सैम करन की धारदार गेंदबाजी के आगे लोकेश आखिरी ओवर में एक भी बड़ी हिट नहीं लगा पाए, जिसके कारण टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लोकेश ने मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली और नेपाल की उम्मीदों को जिंदा रखा. बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी इस मैच ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलते हुए इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर परेशान किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ