---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ये टीम जीतेगी T20 World Cup 2026 का खिताब! सौरव गांगुली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup 2026: इस बार का टी20 विश्व कप बेहद ही खास होने वाला है. टूर्नामेंट की शुरुआत ही रोमांचक अंदाज में हुई है जहां छोटी टीमें बड़ी टीमों को टक्कर देती हुई दिख रही हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सी टीम इस बार विश्व कप जीतने वाली है.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है. हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. टी20 विश्व कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार के विश्व कप में सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि कई टीमें ऐसी हैं जो कि खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने बताया है कि कौन सी टीम इस बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर पाएगी. 

सौरव गांगुली ने बताया ये टीम जीतेगी खिताब

सौरव गांगुली के मुताबिक टीम इंडिया इस बार टी20 विश्व कप का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत सकती है. उन्होंने कहा, “ये बहुत ही ताकतवर और मजबूत टीम है. फील्डिंग, बल्लेबाजी और गेंदबाजी तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम बैलेंस से भरपूर नजर आ रही है. जैसे जैसे विश्व कप आगे बढ़ेगा, वो अच्छे होते जाएंगे. वो टी20 विश्व कप 2026 को जीतने के लिए फेवरेट हैं.” इसी के साथ पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी जमकर तारीफ की और उन्हें चैंपियन टी 20 प्लेयर बताया. टीम इंडिया अगर इस बार किताब को डिफेंड करने में कामयाब हो जाती है तो इतिहास में पहली बार ऐसा होगा. अभी तक किसी टीम ने लगातार 2 बार टी20 विश्व कप खिताब नहीं जीता है.

---विज्ञापन---

जीत के साथ हुई टीम इंडिया की शुरुआत

टीम इंडिया ने अपने टी20 विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराया. इस मैच में एक वक्त पर भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी लेकिन कप्तान सूर्या ने शानदार अंदाज में पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया. उन्होंने 49 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी के साथ ये साल 2026 में उनका चौथा अर्धशतक रहा. टीम इंडिया का अब अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 

ये भी पढ़िए- दूसरे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेगा स्टार ऑलराउंडर, कप्तान सूर्या ने स्कॉड को लेकर दी बड़ी जानकारी

First published on: Feb 08, 2026 06:54 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola